मुहावरे MCQ Quiz - Objective Question with Answer for मुहावरे - Download Free PDF

Last updated on Jun 17, 2025

Latest मुहावरे MCQ Objective Questions

मुहावरे Question 1:

"अब-तब करना" मुहावरे का क्या अर्थ है?

  1. शीघ्र मदद करना
  2. बहाना बनाना 
  3. परेशान करना
  4. मरने के करीब होना
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : बहाना बनाना 

मुहावरे Question 1 Detailed Solution

"अब-तब करना" मुहावरे का अर्थ है - बहाना बनाना 

Key Points

  • 'अब-तब करना' का अर्थ - बहाना बनाना
  • वाक्य प्रयोग - वह काम को "अब-तब कर रहा है", इसलिए वह समय पर पूरा नहीं कर पाएगा।
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • उदाहरण के लिए - लोहा लेना - सामना करना, वाक्य प्रयोग - 1857 के संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से "लोहा लिया"।

Important Points 
 

मुहावरा  अर्थ 
अपना उल्लू सीधा करना अपना फायदा देखना
नाक में दम करना ​बहुत अधिक परेशान करना
कब्र में पाँव लटकना मरने के करीब होना

Additional Information 
 

मुहावरा  अर्थ  वाक्य प्रयोग
​थैली का मुँह खोलना खूब धन व्यय करना सेठ रामप्रसाद ने अपनी बेटी के विवाह में "थैली का मुँह खोल दिया था"।
दाँतों तले उँगली दबाना दंग रह जाना जब एक गरीब छात्र ने आई.ए.एस. पास कर ली तो सब "दाँतों तले उँगली दबाने लगे"।
पाँव तले से धरती खिसकना अत्यधिक घबरा जाना बस में जेब कटने पर मेरे "पाँव तले से धरती खिसक गई"।
​बहती गंगा में हाथ धोना समय का लाभ उठाना  हर आदमी "बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है" चाहें उसमें क्षमता हो या न हो।

मुहावरे Question 2:

'जान पर खेलना' मुहावरे का क्या अर्थ है?

  1. बहुत बड़ा जोखिम लेना।
  2. सारी ताकत लगाकर खेल दिखाना।
  3. जीत के लिए कुछ भी करना।
  4. बहुत परेशान होना।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बहुत बड़ा जोखिम लेना।

मुहावरे Question 2 Detailed Solution

'जान पर खेलना' मुहावरे का अर्थ है- बहुत बड़ा जोखिम लेना।

Key Points

  • 'जान पर खेलना' का अर्थ - बहुत बड़ा जोखिम लेना।,
  • वाक्य प्रयोग - अंधेरी रात में सड़क पार करना "जान पर खेलना था"।
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • उदाहरण के लिए - काठ का उल्लू - महामूर्ख व्यक्ति, वाक्य प्रयोग - रामू तो "काठ का उल्लू हैं"। उसकी समझ में कुछ नहीं आता।
अन्य विकल्प-
मुहावरा  अर्थ 
आग लगाकर तमाशा देखना झगड़ा पैदा करके खुश होना।
जी तोड़ मेहनत करना बहुत ज्यादा मेहनत करना।
नाक में दम करना बहुत परेशान करना

Additional Information 

मुहावरा  अर्थ  वाक्य प्रयोग
अपनी खिचड़ी अलग पकाना   स्वार्थी होना, अलग रहना यदि सभी "अपनी खिचड़ी अलग पकाने लगें", तो देश और समाज की उन्नति होने से रही।
उधेड़बुन में पड़ना या रहना फिक्र या चिन्ता करना माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए हमेशा "उधेड़बुन में पड़े रहते हैं"।
कमर कसना  तैयार होना शत्रुओं से लड़ने के लिए भारतीयों को "कमर कसकर" तैयार हो जाना चाहिए।
खिचड़ी पकाना गुप्त बात या कोई षड्यंत्र करना छात्रों को "खिचड़ी पकाते" देख अध्यापक ने उन्हें डाँट दिया।

मुहावरे Question 3:

'ताक पर रहना’ - मुहावरे का अर्थ क्या है? 

  1. पाबंदी लगाना
  2. मौका देखते रहना
  3. उपेक्षा करना
  4. खुश हो जाना
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मौका देखते रहना

मुहावरे Question 3 Detailed Solution

'ताक पर रहना’ - मुहावरे का अर्थ है- मौका देखते रहना

Key Points

  • 'ताक पर रहना’ का अर्थ - 'मौका देखते रहनावाक्य प्रयोग - वह हमेशा अपनी नौकरी की "ताक पर रहता है"।
  • ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • अपना उल्लू सीधा करना मतलब निकालनावाक्य प्रयोग - आजकल के नेता "अपना उल्लू सीधा करने" के लिए ही लोगों को भड़काते है।

Important Points 
 
 

मुहावरा  अर्थ 
अंकुश लगाना पाबंदी लगाना
अनादर करना उपेक्षा करना
अंग-अंग मुस्काना खुश हो जाना

Additional Information 

मुहावरा  अर्थ  वाक्य प्रयोग
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना अपनी बड़ाई आप करना "अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनने" वाले को समाज में इज्जत नहीं मिलती 
खेत रहना या आना वीरगति पाना  जब युद्ध हुआ तो कई सैनिक "खेत में रह गए"
 गर्दन पर छुरी चलाना नुकसान पहुचाना मुझे पता चल गया कि विरोधियों से मिलकर किस तरह मेरे "गले पर छुरी चला रहे थे"।
घी के दीए जलाना अप्रत्याशित लाभ पर प्रसत्रता  जिससे तुम्हारी बराबर ठनती रही, वह बेचारा कल शाम कूच कर गया। अब क्या है, "घी के दीये जलाओ"।

मुहावरे Question 4:

''शोक करना' के ल‍िए मुहावरा है:

  1. स‍िर भारी होना
  2. स‍िर चढ़ाना
  3. स‍िर पीटना
  4. स‍िर पर सवार होना
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : स‍िर पीटना

मुहावरे Question 4 Detailed Solution

''शोक करना' के ल‍िए मुहावरा है: सर पीटना। अतः सही विकल्प 3 'सिर पीटना' है।

Key Points

  • ''शोक करना' के ल‍िए मुहावरा है: सर पीटना।
  • वाक्य प्रयोग - सफलता प्राप्त होने पर सिर पीटने की बजाय परिश्रम करना चाहिए
  • अन्य विकल्प सार्थक नहीं हैं।

Additional Information

मुहावरा परिभाषा

उदाहरण

मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।

अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना

वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया।  

मुहावरे Question 5:

'अधेर नगरी' का अर्थ है?

  1. जहाँ अधेरा हो
  2. सुनसान जगह
  3. राज्यविहीन स्थान
  4. अन्याय की जगह
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अन्याय की जगह

मुहावरे Question 5 Detailed Solution

'अधेर नगरी' का अर्थ है - अन्याय की जगह

Key Points

  •  'अधेर नगरी' का अर्थ है - अन्याय की जगह
  • वाक्य प्रयोग - राम के घर के आस-पास "अधेर नगरी" फैली हुई है 'अधेर नगरी'  
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- 

  • धोबी का कुत्ता घर का न घाट का- जिसका कहीं ठिकाना न हो, निरर्थक व्यक्ति

          वाक्य प्रयोग- जब से रामू की नौकरी छूटी है, उसकी दशा "धोबी का कुत्ता घर न घाट का" जैसी है।

  • पाँचों उँगलियाँ घी में होना- पूरे लाभ में

          वाक्य प्रयोग- अनमोल का बेटा विदेश से बहुत पैसे भेजता है अब तो उसकी "पाँचों उँगलियाँ घी" में हैं।

  • घाव पर नमक छिड़कना- दुखी को और दुखी करना 

          वाक्य प्रयोग- उसको समझ नहीं आता क्या की किसी के "घाव पर नमक छिड़कना" कितना बुरा है।

  • हाथ-पाँव फूल जाना- घबरा जाना।

           वाक्य प्रयोग- मनविंदर की कार एक्सीडेंट की खबर को सुनकर उसके परिवार वालों के "हाथ पैर फूल गए"

  • अपने पाँव आप कुल्हाड़ी मारना- संकट मोल लेना

          वाक्य प्रयोग- उससे तकरार कर तुमने अपने "पाँव आप कुल्हाड़ी मारी" है।

Top मुहावरे MCQ Objective Questions

उस विकल्प का चयन करें जो नीचे दिए गये मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है - 
जी को रोग लगाना 

  1. दिल घबराना
  2. उम्मीद न रहना 
  3. फिक्र में रहना
  4. रज होना  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : फिक्र में रहना

मुहावरे Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - “फिक्र में रहना”।

  • जी को रोग लगाना’ मुहावरे का अर्थ है - फिक्र में रहना।
  • वाक्य प्रयोग - बड़ा बेटा बाहर रहने लग गया तो माँ को जी का रोग लग गया।

Key Pointsअन्य विकल्प:

  • दिल घबराना का अर्थ है - बेचैनी या चिंतित होना।
    वाक्य प्रयोग - आज सुबह से मेरा दिल घबरा रहा है लगता है कोई अनहोनी होने वाली है।
  • उम्मीदों पर पानी फिरना का अर्थ है - उम्मीद न रहना।
    वाक्य प्रयोग - तुमने तो उम्मीदों पर पानी फेर दिया अब मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है।
  • रज होने का अर्थ : गर्द या धूल के वे छोटे-छोटे कण जो धूप में इधर-उधर चलते हुए दिखाई देते हैं।

Additional Informationअन्य उदाहरण:

  • गढ़ फतह करना मुहावरे का अर्थ - कठिन काम करना।
    वाक्य प्रयोग - आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया।
  • घड़ा पानी पड़ जाना मुहावरे का अर्थ - बहुत शर्मिंदा होना।
    वाक्य प्रयोग - अपनी ईमानदारी की बातें करने वाले नेताजी को जब मैंने रिश्वत लेते हुए पकड़ा तो उन पर घड़ो पानी पड़ गया। 

‘शिगूफा खिलाना’ इस मुहावरे का अर्थ है-

  1. बहुत उपद्रव करना
  2. काल्पनिक योजनाएं बनाना
  3. विचित्र बात कहना
  4. सिफ़ारिश करवाना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : विचित्र बात कहना

मुहावरे Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - 'विचित्र बात कहना' lKey Points

  • 'शिगूफा खिलाना' इस मुहावरे का अर्थ है - विचित्र बात कहना l
    • मुहावरे का वाक्य प्रयोग - तुम हमेशा कोई-न-कोई नया शिगूफा क्यों खिलाते रहते हो? 
  • अन्य विकल्पों का विश्लेषण :-
    • बहुत उपद्रव करना, काल्पनिक योजनाएं बनाना, सिफ़ारिश करवाना - 'शिगूफा खिलाना' मुहावरे का सही अर्थ नहीं बताते l 

Additional Information

  • ऐसे सुगठित शब्द समूह जिनसे लक्षणाजन्य और कभी कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है मुहावरा कहलाते हैं। ये शब्द समूह कई बार व्यंग्यात्मक भी हो सकते है। मुहावरे किसी भाषा को जीवंत, रंगीन और सरस बना देती है। मुहावरों के प्रयोग से भाषा अधिक सशक्त व प्रभावी हो जाती है। इससे भाषा में सहजता व लालित्य का गुण आता है। इनके प्रयोग से कम से कम शब्दों में अधिक भावों को गहराई से व्यक्त किया जाता है। इससे भाषा की अभिव्यंजना शक्ति बढ़ जाती है।

परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार है :- 

  • मुहावरा – गिरगिट की तरह रंग बदलना
  • अर्थ – बातें बदलना
  • मुहावरा – प्राणों की बाजी लगाना
  • अर्थ – जान की परवाह न करना
  • मुहावरा – छलनी कर डालना
  • अर्थ – शोक-विह्वल कर देना
  • मुहावरा – डंके की चोट पर
  • अर्थ – खुल्लमखुल्ला
  • मुहावरा – छोटा मुँह बड़ी बात
  • अर्थ – हैसियत से अधिक बात करना

निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पो में से, उस विकल्प का चयन करें, जो मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

कथा के बैंगन

  1. मन गढ़त बातें
  2. कृपण व्यक्ति
  3. असंभव वस्तु
  4. केवल दूसरो के लिए उपदेश

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : केवल दूसरो के लिए उपदेश

मुहावरे Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

कथा के बैंगन मुहावरे का सही अर्थ है - ''केवल दूसरों के लिए उपदेश।''

Key Points

  •  कथा के बैंगन = केवल दूसरों के लिए उपदेश। 

वाक्य प्रयोग-

  • आजकल लोगों के पास केवल कथा के बैंगन रह गए हैं। बात तो तब है, जब जो सिखाओ, वह खुद भी अपनाओ। 
  • दूसरों के लिए उपदेश इस वाक्यांश को एक लोकोक्ति द्वारा भी व्यक्त किया जा सकता है- ''पर उपदेश कुशल बहुतेरे''। 
  • इसका अर्थ है केवल दूसरों से बड़ी बड़ी बातें करना तथा उन्हें नसीहत व सीख देना और खुद उन बातों का अपने व्यक्तिगत जीवन में पालन ना करना।

अन्य विकल्प: 

  • कृपण व्यक्ति अर्थात लालची व्यक्ति के लिए मुहावरा है - ''चमड़ी जाए पर दमड़ी ना जाए ''। ऐसे व्यक्ति को कंजूस मक्खीचूस भी कहा जाता है। 
  • ख्याली पुलाव पकाना का अर्थ होता है ''मनगढ़ंत बातें करना''। 
  • असंभव वस्तु या कार्य को दर्शाने के लिए टेढ़ी खीर मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। 

Additional Information

  • कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार हैं:-
    • अंगारों पर पैर रखना - जोखिम भरा कार्य करना। 
    • अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना - अपना नुकसान खुद करना। 

'काँटो पर लोटना' इस मुहावरे का उचित अर्थ किस विकल्प में है?

  1. बाधा दूर होना
  2. बेचैन होना
  3. अडचनें पैदा करना
  4. संकट में डालना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : बेचैन होना

मुहावरे Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

'काँटो पर लोटना' इस मुहावरे का उचित  है - "बेचैन होना" lKey Points

  • कांटो पर लोटना मुहावरे का अर्थ है - बड़ा कष्ट सहना और बेचैनी होना l 

'कांटो पर लोटना' मुहावरे से बना वाक्य:-

  • नौकरी छूटने के बाद राजू काँटों पर लोट रहा है। 
दिए गए अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
  • बाधा दूर होना के लिए मुहावरा है - रास्ता साफ होना l
  • अड़चन पैदा करना मुहावरे का अर्थ है - बाधाएं उत्पन्न करना l
  • संकट में डालने के लिए मुहावरा है - काँटों में घसीटना l 

Additional Information

  • कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ:-
मुहावरे  अर्थ
अक्ल पर पत्थर पड़ना मूर्खतापूर्ण कार्य करना
ईंट से ईंट बजाना पूरी तरह नष्ट करना
टेढ़ी उँगली से घी निकालना सीधी तरह काम न होना

'आँख लगना' मुहावरे का सही अर्थ है-

  1. गहरी नीद आना
  2. आँख में दर्द होना
  3. गले पड़ना
  4. झपकी आना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : झपकी आना

मुहावरे Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

"आंख लगना" मुहावरे का सही अर्थ है- ''झपकी आना​''। अन्य सभी विकल्प अनुचित है। 

Key Points

  •  आंख लगना = झपकी आना
  • वाक्य प्रयोग -
    • रात में नींद पूरी ना होने के कारण आज कक्षा में शिक्षिका की आंख लग गई। 
  • दिए गए अन्य मुहावरे 'गले पड़ना' का अर्थ- 'पीछे पड़ जाना'। 
  • वाक्य प्रयोग-
    • मैंने जब से  एक बार रोहन की मदद की  है,तब से वह तो मेरे गले पड़ गया है। 
  • गहरी नींद आना को व्यक्त करने के लिए दो मुहावरों का इस्तेमाल किया जा सकता है - चैन की नींद आना और घोड़े बेचकर सोना। 
  • वाक्य प्रयोग-
    • कक्षा में प्रथम आने के बाद सीता चैन की नींद सोई \ घोड़े बेचकर सोई। 
  • आंख में दर्द होना​ ना ही अपने आप में कोई मुहावरा है और ना ही इस वाक्यांश के लिए कोई मुहावरा हिंदी भाषा में उपयोग किया जाता है। 

Additional Information

  • मुहावरा एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है ''बातचीत''। 
  • मुहावरे में अपने सही अर्थ का बोध ना कराकर घुमावदार भाषा का इस्तेमाल करते हैं। 
  • यह भाषा को 'प्रभावदार, सुंदर' बनाते हैं। मुहावरों का सामान्य, सरल भाषा में कुछ शाब्दिक अर्थ होता है जिसे रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग किया जाता है। 
  • कुछ मुहावरों के उदाहरण है:-
    • अच्छे दिन आना - भाग्य खुलना
    • अंगूठा दिखाना - साफ मना कर देना
    • अपना उल्लू सीधा करना - स्वार्थ सिद्ध करना

'टिप्पस भिड़ाना' मुहावरे का अर्थ होगा- 

  1. सिफारिश करवाना 
  2. अक़्ल लगाना 
  3. लोगों को आपस में लड़वाना
  4. नयी योजना बनाना 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सिफारिश करवाना 

मुहावरे Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF
सही उत्तर 'सिफारिश करना' है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 
Key Points 
  •  टिप्पस लगानामुहावरे का अर्थ है - सिफारिश करना।
  • वाक्‍य प्रयोग- आजकल मामूली काम के लिए भी मंत्रियों से टिप्पस लगवाये जाते हैं। 

अन्‍य व‍िकल्‍प-

मुहावरा  अर्थ वाक्‍य प्रयोग
युक्ति लगाना/ तरकीब लगाना अक़्ल लगाना  जब अनेक वैज्ञानिकों ने अपनी अक्ल लगाई ,तब जाकर आज हम ऑनलाइन शिक्षा लेने में सक्षम हो सके हैं।
आग लगाना  लोगों को आपस में लड़वाना राम ने श्‍याम से मोहन की शिकायत करके दोनों की  आपस में लड़ाई  करवा दी। 

Important Points कुछ महत्‍वपूर्ण मुहावरे- 

मुहावरे  अर्थ 
अपना उल्लू सीधा करना स्वार्थ सिद्ध करना
आकाश से बातें करना काफी ऊँचा होना
उंगली पर नचाना वश में करना
जख्म पर नमक छिड़कना दुःखी या परेशान को और परेशान करना
दिल बाग-बाग होना अत्यधिक हर्ष होना
 

Additional Information 

मुहावरा  उदाहरण 
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ 'अभ्‍यास' है। मुहावरा शब्‍द अरबी भाषा का शब्‍द है। हिंदी में ऐसे वाक्‍यांशों को मुहावरा कहा जाता है। जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को व्‍यक्‍त करते हैं।  

अपनी खिचड़ी अलग पकाना-अर्थ- सबसे पृथक् काम करना।
वाक्य प्रयोग-वह अपनी खिचड़ी अलग पकाता है

'पसीना पसीना होना' मुहावरे का सही अर्थ है -

  1. क्रोधित होना 
  2. शर्मिंदा होना
  3. प्यासा होना 
  4. भयभीत होना  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शर्मिंदा होना

मुहावरे Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

'पसीना पसीना होना' मुहावरे का सही अर्थ है - "शर्मिंदा होना" l

Mistake Points

  • पसीना-पसीना होना और पानी-पानी होना दोनों का अर्थ है लज्जित होना या शर्मिंदा होना।
  • पसीना छूटना मुहावरे का अर्थ है: भयभीत होना
  • ऑफिसियल पेपर में भी यही उत्तर माना गया है।

Key Pointsपसीना पसीना होना मुहावरे से बना वाक्य:- 

  • वाक्य प्रयोग: पिताजी ने घर में ही चोरी करते जब मुझे पकड़ा तो मैं बता नहीं सकता मेरी क्या हालत हुई, मैं तो उनके सामने पसीने-पसीने हो गया अर्थात शर्मिंदा होना

अन्य विकल्पों का विश्लेषण:

  • क्रोधित होना के लिए मुहावरा है - 'आग बबूला होना' l
  • भयभीत होना के लिए मुहावरा है - 'पसीना छूटना' l
  • प्यासा होना के लिए मुहावरा है - 'गला सूखना' l 


Additional Information

  • कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार हैं:-
    • अंगूठा दिखाना - वक्त पर घोखा देना l
    • अंग टूटना - थकान से दर्द होना l
    • अंधे की लाठी होना - किसी का एकमात्र सहारा होना l 
    • गुदड़ी का लाल - गुणी व्यक्ति के बचपन में ही लक्षण दिख जाते हैं l

“खटाई में पड़ना”

मुहावरे का आशय है।

  1. बहुत कष्ट होना
  2. नुकसान होना
  3. पछतावा होना
  4. निर्णय न होना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : निर्णय न होना

मुहावरे Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

निर्णय न होना, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।

  • खटाई में पड़ना एक प्रचलित हिंदी मुहवरा है जिसका अर्थ किसी काम का अनिश्चित होने से है। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 4 निर्णय न होना है। 
  • जैसे- इस बार की परीक्षा का परिणाम खटाई में पड़ गया है।

Additional Information

अन्य विशेष

 मुहावरा

 अर्थ

छटी का दूध याद आना

 बहुत कष्ट होना

अपने पाँव पर  कुल्हाड़ी मारना

नुकसान होना

हाथ मलना

पछतावा होना

Important Points

विशेष:

  • ‘मुहावरे’ का अर्थ बोलचाल की भाषा में सांकेतिक रूप से किसी भाव को प्रकट करना होता है।
  • जैसे- आँखों से गिरना, आकाश से बातें करना आदि।आँखे बंद हो जाना - मृत्यु हो जाना

'ख़ाक छानना' मुहावरे का आशय है:

  1. किसी चीज़ की तलाश में बहुत हैरान होना
  2. बेकार काम करना
  3. उक्त सभी
  4. असंभव प्रयास करना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : किसी चीज़ की तलाश में बहुत हैरान होना

मुहावरे Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर किसी चीज़ की तलाश में बहुत हैरान होना है। 

Key Points

  • ख़ाक छानना' मुहावरे का आशय है- किसी चीज़ की तलाश में बहुत हैरान होना। 
  • खाक छानना मुहावरे का अर्थ –भटकना, मारा-मारा फिरना, गलियों में भटकना, व्यर्थ मारे मारे फिरना, दर दर भटकना।
  • वाक्य प्रयोग- रमेश के ग्रेजुएशन किए हुए के 7 साल हो गया लेकिन अभी भी वह नौकरी की तलाश में खाक छान रहा है और अभी तक उसे कोई नौकरी नहीं मिली।

Additional Information

मुहावरा परिभाषा

उदाहरण

मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।

अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना

वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया।  

 

उस विकल्प का चयन करें जो निम्न मुहावरे का सही अर्थ व्यक्त करता है।
ढाक के तीन पात

  1. अव्यवस्थित होना
  2. निस्सार बातें करना
  3. व्यर्थ प्रशंसा करना
  4. सदा एक ही दशा में रहना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सदा एक ही दशा में रहना

मुहावरे Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

'ढाक के तीन पात' मुहावरे का सही अर्थ व्यक्त करता है - 'सदा एक ही दशा में रहना'

  •  वाक्य प्रयोग - राम रात दिन एक कर के भी इतना नहीं कमा पाता कि घर चला सके परिणाम वही "ढाक के तीन पात ही रहते हैं"।

Mistake Points

कुछ महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- ​

  • ​डांवाडोल होना - अव्यवस्थित होना
  • वाक्य प्रयोग - पिछले कुछ दिनों से उसकी पूरी गृहस्थी "डांवाडोल हो" गयी है। 

Key Points

  • “मुहावरा” अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “आदि होना” या “अभ्यास होना” कुछ विद्वान इसे वाग्धारा भी कहते है।
  • मुहावरा शब्द सामान्य अर्थ से अलग विशेष अर्थ को प्रकट करता है। 
  • मुहावरे पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं होते इनका प्रयोग वाक्य सौंदर्य को बढ़ाने में किया जाता है।
  • इसके प्रयोग मात्र से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण और रोचक बन जाती है।​

Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- ​​

  • अपना उल्लू सीधा करना- स्वार्थ सिद्ध करना।

           वाक्य प्रयोग- अर्चना ने हमेशा अपने काम को लेकर "अपना उल्लू सीधा करने" का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

  • ईंट से ईंट बजाना- पूरी तरह से समाप्त कर देना

          वाक्य प्रयोग- यदि पकिस्तान भारत पर आक्रमण करने की कोशिश भी करेगा तो भारत की बहादुर सेना उनकी "ट से ईंट बजा देगी"

  • कान पर जूँ न रेंगना- किसी भी बात का असर न होना

           वाक्य प्रयोग- सीमा को कितना भी समझा लो पर उसकी "कान पर जूं तक नहीं रेंगती"।

  • अंधे के हाथ बटेर लगना- अयोग्य को कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु मिलना।

           वाक्य प्रयोग- अनपढ़ व्यक्ति की इस प्रकार अच्छे विभाग में बड़े पद पर नौकरी का लग जाना "अंधे के हाथ बटेर लगने" जैसा है।

  • आँखों में धूल झोंकना- धोखा देना।
    वाक्य प्रयोग- अपने माता-पिता से दूर शहर में आवारागर्दी करके वह अपने माँ-बाप की "आँखों में धूल झोंक" रहा है।

Hot Links: teen patti master game teen patti flush teen patti rules all teen patti master