Question
Download Solution PDFइनमें से 'विशेषण उपवाक्य' है -
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'जो रुपए मुझे मिले थे, वे खर्च हो गए।' है।
- 'जो रुपए मुझे मिले थे, वे खर्च हो गए।' इस वाक्य में विशेषण उपवाक्य है।
- इस वाक्य में 'जो' शब्द का प्रयोग हुआ है, इसलिए यहां विशेषण उपवाक्य है।
- 'विशेषण उपवाक्य' में 'जो, जैसा, जितना, जिसने' आदि शब्दों का प्रयोग होता है।
Key Points
- 'गुरुजी ने कहा कि वे आज नहीं आएँगे।',इस वाक्य में संज्ञा उपवाक्य है।
- 'मैं ज्योंही वहाँ पहुँचा, वह चला गया।',इस वाक्य में क्रिया-विशेषण उपवाक्य है।
- 'यदि वह कहेगा तो मैं भी चलूँगा।',इस वाक्य में क्रिया-विशेषण उपवाक्य है।
Additional Information
- उपवाक्य: ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं।
- उपवाक्य के दो प्रकार हैं - प्रधान और आश्रित।
- आश्रित उपवाक्य के तीन प्रकार हैं - संज्ञा, विशेषण और क्रिया - विशेषण।
उपवाक्य | परिभाषा |
संज्ञा उपवाक्य |
जो आश्रित उपवाक्य संज्ञा की तरह व्यवहृत हों, उसे 'संज्ञा-उपवाक्य' कहते हैं। जैसे- 'राम ने कहा कि मैं पढूँगा' यहाँ 'मैं पढूँगा' संज्ञा-उपवाक्य है। 'मैं नहीं जानता कि वह कहाँ है'- इस वाक्य में 'वह कहाँ है' संज्ञा-उपवाक्य है। |
क्रिया-विशेषण उपवाक्य |
जो उपवाक्य क्रियाविशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं। जैसे- जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं यहाँ 'जब पानी बरसता है' क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं। इसमें प्रायः 'जब', 'जहाँ', 'जिधर', 'ज्यों', 'यद्यपि' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं। इसके द्वारा समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, समानता, मात्रा इत्यादि का बोध होता हैं। |
विशेषण उपवाक्य | आश्रित उपवाक्य विशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे विशेषण-उपवाक्य कहते हैं। जैसे- वह आदमी, जो कल आया था, आज भी आया है। यहाँ 'जो कल आया था' विशेषण-उपवाक्य है। इसमें 'जो', 'जैसा', 'जितना' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं। |
Last updated on Dec 30, 2024
-> The RPSC Senior Teacher Response Sheet has been released for vacancies under the Sanskrit Education Department. The exam was held between 28th to 31st of December 2024.
-> The latest RPSC Senior Teacher Notification 2024 was released for 2129 vacancies under the Secondary Education Department.
-> The applications can be submitted online by 24th January 2025.
-> The written examination for RPSC Senior Teacher Grade 2 Recruitment (Secondary Ed. Dept.) will be conducted from 7th September 2025 to 12th September 2025.
->The selection of candidates is based on marks scored in the written exam followed by verification of documents.
-> Candidates must go through the RPSC Senior Teacher Grade 2 previous year papers.