Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से कौन सा अव्ययीभाव समास उदाहरण है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFअव्ययीभाव समास का उदाहरण भरपूर है।
- भरपूर का समास विग्रह:- पूरा भरा हुआ ।
- भरपूर में पहला पद अव्यय है, और उसका अर्थ प्रधान है, इसलिए भरपूर में अव्ययीभाव समास है।
Key Pointsअव्ययीभाव समास:-
- इस समास में पहला या पूर्व पद अव्यय होता है, और उसका अर्थ प्रधान होता है।
- अव्यय के संयोग से समस्तपद अव्यय बन जाता है, जिसमें पूर्व पद प्रधान होता है।
- अव्ययीभाव के पूर्व या पहले पद में भर, यथा, अनु , आ, प्रति, हर आदि।
अव्ययीभाव समास के उदाहरण:-
- आजीवन:- जीवन भर
- आजन्म:- जन्म से लेकर
- यथाशक्ति:- शक्ति के अनुसार
- आमरण:- मृत्यु पर्यंत
- भरपेट:- पेट भर कर
Additional Information
- समास:- दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिल कर बने हुए नए सार्थक शब्द को समास कहते है।
- समास शब्द दो शब्दों सम्(संक्षिप्त) एवं आस (कथन) के मेल से बना है जिसका अर्थ संक्षिप्त कथन या शब्द होता है।
- समास प्रक्रिया में शब्दों का संक्षिप्तीकरण किया जाता है।
समास के 6 मुख्य भेद होते है:-
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरुष समास
- कर्मधारय समास
- द्विगु समास
- द्वंद्व समास
- बहुव्रीहि समास
अन्य विकल्पों में समास:-
- डाकगाड़ी:- तत्पुरुष समास
- सप्ताह:- द्विगु समास
- प्रधानमंत्री:- कर्मधारय समास
Last updated on Jun 11, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June 15th 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.