Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFतत्सम शब्द नहीं है - नेह
Key Points
- 'नेह' एक तद्भव शब्द है, जबकि इसका तत्सम शब्द 'स्नेह' होगा।
- तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं।
- जैसे- पग, आँख, कौआ आदि।
- तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
- जैसे- मार्ग, अक्षि, काक आदि।
अन्य विकल्प-
तत्सम | तद्भव |
नग्न | नंगा |
क्षमा | छमा |
नख | नाख़ून |
Additional Information
कुछ महत्वपूर्ण तत्सम और तद्भव शब्द -
तत्सम | तद्भव |
पाषाण | पाहन |
मृत्तिका | मिट्टी |
तड़ाग | तालाब |
चंद्रिका | चाँदनी |
घोटक | घोड़ा |
कोकिल | कोयल |
अम्लिका | इमली |
ग्रामीण | गँवार |
चतुष्पद | चौपाया |
Last updated on Jun 11, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June 15th 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.