यण संधि MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for यण संधि - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 23, 2025

পাওয়া यण संधि उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন यण संधि MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest यण संधि MCQ Objective Questions

Top यण संधि MCQ Objective Questions

यण संधि Question 1:

'यण स्वर संधि' की दृष्टि से असंगत विकल्प का चयन कीजिए -

  1. मनु + अन्तर = मन्वन्तर
  2. पितृ + इच्छा = ​पित्रिच्छा 
  3. स्व + अवलंबन = स्वावलंबन
  4. अभि + अस्त = अभ्यस्त 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : स्व + अवलंबन = स्वावलंबन

यण संधि Question 1 Detailed Solution

यण स्वर संधि की दृष्टि से असुमेलित विकल्प है - 'स्व + अवलंबन = स्वावलंबन'

  • स्व + अवलंबन = स्वावलंबन​ (अ + अ = )
  • 'स्वावलंबन​' शब्द में दीर्घ संधि है।  
  • स्वावलंबन - आत्मनिर्भर होने की अवस्था, गुण या भाव।

दीर्घ संधि:-

  • जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो 'आ' बनता है,
  • जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो 'ई' बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो 'ऊ' बनता है।

उदाहरण-

  • हिम + आलय = हिमालय (अ + आ =
  • गिरि + ईश = गिरीश (इ + ई =
  • भानु + उदय = भानूदय (उ + उ =

Key Points

  • मनु + अन्तर = मन्वन्तर (उ + अ = यण संधि
    • मन्वन्तर- मनु का अधिकार काल।
  • पितृ + इच्छा = ​पित्रिच्छा ( (ऋ +  = रियण संधि
    • पित्रिच्छा- पिता की इच्छा
  • अभि + अस्त = अभ्यस्त (इ + अ = ) यण संधि
    • अभ्यस्तअच्छी तरह सीखा हुआ।

Additional Informationयण संधि:-

  • जब संधि करते समय (इ, ई) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो 'य्' बन जाता है,
  • जब (उ, ऊ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो 'व्' बन जाता है,
  • जब (ऋ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो 'र्' बनता है, तो उसे यण संधि कहते है। 

उदाहरण-

  • अति + अधिक = अत्यधिक (इ + अ = )
  • अनु + अय (उ+अ=व्) = अन्वय (उ + अ =
  • पितृ + आदेश = पित्रादेश (ऋ + आ = रा

यण संधि Question 2:

'अत्यावश्यक' उदाहरण है:

  1. यण् संधि
  2. अयादि संधि
  3. दीर्घ संधि
  4. गुण संधि

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : यण् संधि

यण संधि Question 2 Detailed Solution

'अत्यावश्यक' शब्द में यण् संधि है। शेष विकल्प असंगत हैं। अतः विकल्प 1 ‘यण् संधि’ सही उत्तर है।

Key Points

  • 'अत्यावश्यक' में यण् संधि है।
  • अति = आवश्यक = अत्यावश्यक' (इ +आ = य), यहाँ '' और 'आ' के मेल से 'यबना है। 
  • जब संधि करते समय इ, ई के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' य ' बन जाता है, जब उ, ऊ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' व् ' बन जाता है , जब ऋ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' र ' बन जाता है।
  •  

अन्य विकल्प - 

संधि

परिभाषा

उदाहरण

गुण संधि

जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो 'ए' बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो 'ओ' बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो 'अर' बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है

सर्व + ईक्षण  = सर्वेक्षण

दीर्घ संधि

जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो 'आ' बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो 'ई' बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो 'ऊ' बनता है।

पुस्तक + आलय = पुस्तकालय
अयादि संधि

जब संधि करते समय ए , ऐ , ओ , औ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो (ए का अय), (ऐ का आय), (ओ का अव), (औ – आव) बन जाता है। यही अयादि संधि कहलाती है।

नै+ अक = नायक

 

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं।

संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,

संधि

परिभाषा

उदाहरण

स्वर

स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

 विद्या + अर्थी = विद्यार्थी 

महा + ईश = महेश

व्यंजन

एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

अहम् + कार = अहंकार

उत् + लास = उल्लास

विसर्ग

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

दुः + आत्मा =दुरात्मा

निः + कपट =निष्कपट

 

यण संधि Question 3:

स्वागत का सही संधि विच्छेद है-

  1. सु + वागत 
  2. स्व + आगत
  3. स + आगत
  4. सु + आगत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सु + आगत

यण संधि Question 3 Detailed Solution

'स्वागत' के लिए सही संधि विच्छेद - सु + आगत

Key Points

  • ‘स्वागत’ में यण संधि है। ‘सु+आगत= स्वागत (उ+आ=व्)’, यहाँ पर ‘उ +आ’ मिलकर ‘व्’ बना है।
  • यण संधि में इ, ई, उ, ऊ तथा ऋ के बाद कोई अन्य स्वर आए तो ’इ-ई’ का ’य्’ ’उ’ ’ऊ’ का ’व्’ और ’ऋ’ का ’र्’ हो जाता है।

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं।

संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,

संधि

परिभाषा

स्वर

स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

जैसे - विद्या + अर्थी = विद्यार्थी; महा + ईश = महेश।

व्यंजन

एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

जैसे - अहम् + कार = अहंकार; उत् + लास = उल्लास।

विसर्ग

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

जैसे - दुः + आत्मा = दुरात्मा; निः + कपट = निष्कपट।

यण संधि Question 4:

'प्रत्यक्ष' शब्द में कौन-सी संधि है?

  1. अयादि 
  2. यण
  3. दीर्घ
  4. गुण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : यण

यण संधि Question 4 Detailed Solution

'प्रत्यक्ष' शब्द में संधि है - 'यण'

  • 'प्रत्यक्ष' शब्द का संधि विच्छेद - प्रति + अक्ष = प्रत्यक्ष (इ + अ = य)
    • प्रत्यक्ष - स्पष्ट दिखाई पड़नेवाला।
  • जब संधि करते समय (इ, ई) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘य‘ बन जाता है,
  • जब (उ, ऊ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘व‘ बन जाता है ,
  • जब (ऋ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘र‘ बन जाता है।

उदाहरण-

  • अति + अंत = अत्यंत (इ + अ = य)
  • अनु + आय = अन्वय (उ + अ= व)
  • पितृ + आदेश = पित्रादेश (ऋ + आ= रा)
Key Points

अयादि संधि:-

  • जब संधि करते समय ए , ऐ , ओ , औ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो (ए का अय), (ऐ का आय), (ओ का अव), (औ का आव) बन जाता है। यही अयादि संधि कहलाती है।

उदाहरण-​

  • ने + अन = नयन (ए + अ = अय)
  • गै + अक = गायक (ऐ + अ = आय)
  • पो + अन = पवन (ओ + अ = अव)
  • पो + इत्र = पवित्र (ओ + इ = आव)

गुण संधि:-

  • जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ए‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ओ‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो ‘अर‘ बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है।

उदाहरण-​

  • देव + इन्द्र = देवन्द्र (अ + इ = ए)
  • चन्द्र + उदय= चन्द्रोदय (अ + उ = ओ)
  • महा + ऋषि = महर्षि ( + ऋ = अर्)

दीर्घ संधि:-

  • जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है।

उदाहरण-​

  • विद्या + अभ्यास = विद्याभ्यास (आ + अ = आ)
  • गिरि + ईश = गिरीश (इ + ई = ई)
  • भानु + उदय = भानूदय (उ + उ = ऊ)

यण संधि Question 5:

''व्याकुल' का सन्धि विच्छेद होता है 

  1. व्या + कुल
  2. वि + आकुल
  3. व्या + आकुल
  4. विया + आकुल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : वि + आकुल

यण संधि Question 5 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में उचित उत्तर विकल्प 2 'वि + आकुल है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

 ‘व्याकुल’ शब्द का उचित संधि-विच्छेद ‘वि + आकुल’

  • ​यह यण संधि का उदाहरण है। 

संधि

परिभाषा

उदाहरण

यण  संधि

जब इ, ई, उ, ऊ, ऋ के आगे कोई भिन्न स्वर आता है तो ये क्रमश: य, व, र, ल् में परिवर्तित हो जाते हैं, इस परिवर्तन को यण सन्धि कहते हैं।

व्याकुल – वि + आकुल 

Additional Information 

संधि

परिभाषा

यण संधि

जब इ, ई, उ, ऊ, ऋ के आगे कोई भिन्न स्वर आता है तो ये क्रमश: य, व, र, ल् में परिवर्तित हो जाते हैं, इस परिवर्तन को यण सन्धि कहते हैं।

 दीर्घ संधि

जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो 'आ' बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो 'ई' बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो 'ऊ' बनता है।

व्यंजन संधि

जब दो वर्णों में संधि होती है तो उनमे से पहला यदि व्यंजन होता है और दूसरा स्वर या व्यंजन होता है तो उसे हम व्यंजन संधि कहते हैं।

यण संधि Question 6:

संधि विषयक संगत विकल्प का चयन कीजिए - 

  1. वी + इक्षण = वीक्षण 
  2. वधू + उक्ति = वधुक्ति 
  3. अभि + आगत = अभयागत 
  4. मातृ + उपदेश = मात्रुपदेश 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मातृ + उपदेश = मात्रुपदेश 

यण संधि Question 6 Detailed Solution

सही विकल्प है - मातृ + उपदेश = मात्रुपदेश 

  • मातृ + उपदेश = मात्रुपदेश 
  • इसमें ऋ के उ आया है इसलिए ऋ का र् हो गया है 
  • यह यण स्वर संधि का उदाहरण है  
  • इ, ई के आगे कोई विजातीय (असमान) स्वर होने पर इ ई को 'य्' हो जाता है।
  • उ, ऊ के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर उ ऊ को 'व्' हो जाता है।
  • 'ऋ' के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर ऋ को 'र्' हो जाता है।
  • इन्हें यण-संधि कहते हैं ।

Key Pointsअन्य विकल्प के शुद्ध रूप 

  • वि + इक्षण = वीक्षण (इ+इ=ई) (दीर्घ स्वर संधि) 
  • वधू + उक्ति = वधूक्ति (ऊ+उ=ऊ) (दीर्घ स्वर संधि)
  • अभि + आगत = अभ्यागत (इ+आ= या) (यण स्वर संधि)

Additional Information

  • संधि की परिभाषा दो वर्णों के मेल से उत्पन्न विकार संधि कहलाता है। 
  • संधि तीन प्रकार की होती है।
संधि  परिभाषा  उदाहरण
स्वर संधि  

दो स्वरों के मेल से बनी संधि स्वर संधि कहलाती है।

स्वर संधि के पांच प्रकार है - दीर्घ संधि, गुणसंधि, वृद्धि संधि,यण संधि, अयादि संधि 

प्रोज्ज्वल, विद्यार्थी, भोजनालय, सतीश, महर्षि, सदैव, अन्वय, गायक आदि। 
व्यंजन संधि    व्यंजन से व्यंजन अथवा स्वर के मेल से बनी संधि व्यंजन संधि कहलाती है। परिष्कार, उन्नयन, जगदीश, सज्जन,किंचित,सम्मान, संयोग,विषम आदि।
विसर्ग संधि  विसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मेल से बनी संधि विसर्ग संधि कहलाती है। निष्ठुर, सरोज, मनोरथ, दुष्कर्म, नीरव, निर्मल, नीरस आदि।

यण संधि Question 7:

‘यद्यपि’ का संधि विच्छेद है:

  1. यदि + अपि
  2. अति + पि
  3. यदा + अपि
  4. यति + अपी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : यदि + अपि

यण संधि Question 7 Detailed Solution

'यद्यपि' का सही संधि विच्छेद है - यदि + अपि। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं। अतः विकल्प 1 यदि + अपि सही है।

Key Points

  • 'यद्यपि' में यण संधि है। 
  • यदि + अपि = यद्यपि (इ + अ = य् ), यहाँ 'इ' और 'अ' के मेल से 'यबना है। 
  • यण संधि  में  संधि करते समय इ, ई के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' य ' बन जाता है,
  • जब उ, ऊ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' व् ' बन जाता है ,
  • जब ऋ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ' र ' बन जाता है।

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं।

संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,

संधि

परिभाषा

उदाहरण

स्वर

स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

 विद्या + अर्थी = विद्यार्थी 

महा + ईश = महेश

व्यंजन

एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

अहम् + कार = अहंकार

उत् + लास = उल्लास

विसर्ग

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।

दुः + आत्मा =दुरात्मा

निः + कपट =निष्कपट

यण संधि Question 8:

प्रत्येक का संधि विच्छेद कौन-सा है? 

  1. प्रत्य + क
  2. प्रती + एक
  3. प्र + एक
  4. प्रति + एक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : प्रति + एक

यण संधि Question 8 Detailed Solution

प्रत्येक का संधि विच्छेद प्रति + एक है।

Key Points

  • प्रत्येक का संधि विच्छेद = प्रति + एक, जिन स्वरों में संधि है = इ + ए= ये 
  • प्रत्येक शब्द में यण संधि है।

Additional Information स्वर संधि 

दीर्घ स्वर संधि-दो स वर्ण, ह्रस्व या दीर्घ, स्वरों के मेल होने पर दीर्घ स्वर बन जाता है, जैसे– शिव + आलय (अ + आ) = शिवालय, गिरि + इन्द्र (इ + इ) = गिरीन्द्र।

यण स्वर संधि-इ, ई, उ, ऊ या ऋ का मेल यदि असमान स्वर से हो तो इ, ईका 'य'; उ, ऊका 'व' और ऋ का 'र' हो जाता है, जैसे - यदि + अपि (इ + अ) = यद्यपि, अनु + एषण = अन्वेषण।

गुण स्वर संधि-अ, आ के साथ इ, ई का मेल होने पर 'ए'; उ, ऊ का मेल होने पर 'ओ'; तथा ऋ का मेल होने पर 'अर्' हो जाता है, जैसे– देव + इन्द्र (अ + इ) = देवेन्द्र

वृद्धि स्वर संधिअ, आ का मेल ए, ऐ के साथ होने पर 'ऐ' तथा ओ, औ के साथ होने पर 'औ' में परिवर्तित हो जाता है, जैसे– एक + एक (अ + ए) = एकैक, परम + ओजस्वी (अ + ओ) = परमौजस्वी।

अयादि स्वर संधि- यदि ए, ऐ, ओ, औ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ए का अय, ऐ का आय, ओ का अव, औ का आव हो जाता है। 

यण संधि Question 9:

गुरु + आज्ञा = गुर्वाज्ञा यह ______ संधि का उदाहरण है। 

  1. गुण
  2. वृद्धि
  3. दीर्घ
  4. यण्

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : यण्

यण संधि Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर है :- यण्

Key Points

  • दो समान वर्णो के मेल से जो विकार (बदलाव) उत्पन होता है। उसे संधि कहते है।
  • संधि 3 प्रकार के होते है :- स्वर सन्धि , व्यंजन संधि , विसर्ग संधि
  • उदाहरण :- 
    • स + अवधान = सावधान
    • सौभाग्य + आकांक्षिणी = सौभाग्याकांक्षिणी
    • आत्मा + आनंद = आत्मानंद
    • चिकित्सा + आलय = चिकित्सालय

Additional Information

  •  स्वर संधि के भेद :- 
    • दीर्घ संधि :-
      • यदि अ, आ या इ, ई या उ, ऊ में से कोई भी स्वर अपने सजातीय स्वर से जुड़े तो बनने वाला स्वर सदैव दीर्घ स्वर होगा |
    • गुण संधि :-
      • गुण संधि के अंतर्गत दो अलग-अलग उच्चारण स्थानों से उच्चारित होने वाले स्वरों के मध्य संधि होती है |
    • यण संधि :-
      • जब इ, ई या उ,ऊ या ऋ भिन्न-भिन्न स्वरों के साथ संधि करके क्रमशः य, व्, र् बनाएं तो उसे यण् संधि कहते हैं |
    • वृद्धि संधि :-
      • यदि अ या आ के साथ ए या ऐ की संधि होने पर बनने वाला वर्ण ऐ हो और अ या आ के साथ ओ या औ की संधि होने पर बनने वाला वर्ण औ हो तो उसे वृद्धि संधि कहते हैं |
    • अयादि संधि :-
      • यदि ए, ऐ, ओ, औ के साथ किसी भी वर्ण (सवर्ण या असवर्ण) की संधि के फलस्वरूप होने वाला विकार क्रमशः अय, आय, अव, आव हो तो उसे अयादि संधि कहते हैं |
 

यण संधि Question 10:

'स्वल्प' का संधि विच्छेद क्या होगा?

  1. मू+अल्प
  2. स्व+अल्प
  3. स् + अल्प
  4. सु + अल्प

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सु + अल्प

यण संधि Question 10 Detailed Solution

 'स्वलप'- का सही संधि विच्छेद 'सु+अल्प' है।

  • सु+ अल्प में (उ+अ) के योग से व् बन रहा है। (सु+ अल्प = स्वलप)

Key Points

  • इस शब्द में यण संधि का संयोजन किया गया है।
  • यण संधि- जब इ, ई, उ, ऊ और के बाद में असमान स्वर आते हैं तो इ, ई का उ,ऊ का व् और ऋ, का र् हो जाता है।

Hint

  •   से पहले आधा व्यंजन होना चाहिए। 
  • से पहले आधा व्यंजन होना चाहिए। 

 Additional Information

  • संधि मुख्यता 3 प्रकार की होती है।स्वर संधिव्यंजन संधिविसर्ग संधि

    स्वर संधि- 

  •  दो स्वरों के मेल से होने वाले विकार या परिवर्तन को. स्वर संधि कहते हैं। प्रथम शब्द का अंतिम वर्ण स्वर और दुसरे शब्द का प्रथम वर्ण स्वर होने पर जो परिवर्तन  होता है स्वर संधि कहलाती है।

Important Pointsस्वर संधिपाँच प्रकार की होती है।

  • दीर्घ स्वर संधि- जब ह्रस्व या दीर्घ अ,उ, ऋ के बाद समान स्वर आए तो दोनों मिलकर दीर्घ स्वर आ,ई, ऊ, ऋ में परिवर्तित हो जाते है।
  • उदाहरण- युग + अंतर- युगांतर , गीत + अंजलि - गीतांजलि।
  • गुण स्वर संधि- यदि अ/आ के बाद  इ/ई, उ/ऊ तथा आदि स्वर आते हैं तो दोनों वर्ण में आपस में मिलकर क्रमशः ए,ओ तथा अर् हो जाते है।
  • उदाहरण -  शुभ + इच्छु = शुभेच्छु  
  •  वृध्दि स्वर संधि- जब अ/आ के बाद ए/ऐ आए तो दोनोें मिलकर तथा ओ/औ आए तो दोनों मिलकर हो जाता है। 
  • उदाहरण- लोक + एषणा = लोकैषणा , महा + ओजस्वी = महौजस्वी

 

  • यण स्वर संधि- जब इ,ई, उ,ऊ, और ऋ के बाद असमान स्वर आते हैं तो इ,ई का य् उ,ऊ का व्, ऋ का र् हो जाता है। 
  • उदाहरण- अति + आवश्यक = अत्यावश्यक, प्रति + आशा = प्रत्याशा

 

  • अयादि स्वर संधि - जब ए ऐ ओ औ के बाद असमान स्वर आए तो ए की जगह अय्, ऐ की जगह आय्, ओ की जगह अव्  और औ की जगह आव् हो जाता है और इससे बनने वाली संधि अयादि स्वर संधि कहलाती है।
  • उदाहरण- रो + ईश = रवीश, नो + इक = नाविक, पौ + अक = पावक
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master gold mpl teen patti teen patti apk