भूतकाल MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for भूतकाल - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్‌లోడ్ కరెన్

Last updated on Apr 1, 2025

పొందండి भूतकाल సమాధానాలు మరియు వివరణాత్మక పరిష్కారాలతో బహుళ ఎంపిక ప్రశ్నలు (MCQ క్విజ్). వీటిని ఉచితంగా డౌన్‌లోడ్ చేసుకోండి भूतकाल MCQ క్విజ్ Pdf మరియు బ్యాంకింగ్, SSC, రైల్వే, UPSC, స్టేట్ PSC వంటి మీ రాబోయే పరీక్షల కోసం సిద్ధం చేయండి.

Latest भूतकाल MCQ Objective Questions

Top भूतकाल MCQ Objective Questions

भूतकाल Question 1:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के काल का सही विकल्प हो ।

राधा ने पौधों को पानी दिया है।

  1. सामान्य भूतकाल
  2. अपूर्ण भूतकाल
  3. संदिग्ध भूतकाल
  4. आसन्न भूतकाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : आसन्न भूतकाल

भूतकाल Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर है - आसन्न भूतकाल।

Key Points

  • क्रिया के जिस रूप से हमें यह पता चले की क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है या खत्म हुई है उस क्रिया को आसन्न भूतकाल कहते हैं।
  • जैसे –
    • मैंने आम खाया है।
    • अध्यापिका पढ़ाकर आई है।

Additional Information

  • अपूर्ण भूतकाल - जिन शब्दों से यह पता चले कि काम भूतकाल में शुरू हो चुका था और अभी समाप्त नहीं हुआ है, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। \
  • पूर्ण भूतकाल - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
  • संदिग्ध भूतकाल - भूतकाल की क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।

भूतकाल Question 2:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के काल के भेद का सही विकल्‍प हो।

दीपा ने खीर बनाई।

  1. हेतुहेतु मद भूतकाल
  2. हेतुहेतुमद भविष्यत् काल
  3. पूर्ण भूतकाल
  4. अपूर्ण भूतकाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पूर्ण भूतकाल

भूतकाल Question 2 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर 'पूर्ण भूतकाल’ है। 

Key Points

  • 'दीपा ने खीर बनाई।' यह वाक्य पूर्ण भूतकाल का उदाहरण है।  
  • इस काल के अंर्तगत क्रिया के पूर्ण होने का बोध हो जाता है।  
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं। 

अन्य विकल्प: 

  • हेतुहेतुमद भूतकाल - क्रिया का वह रूप जिससे उसके भूतकाल में हो सकने का बोध हो परंतु क्रिया न हो सकी हो, उसे हेतुहेतुमद् भूत कहते हैं। 
  • हेतुहेतुमद भविष्यत् काल - जो क्रिया भविष्य में होने के लिए कारण पर निर्भर करती है, उसे हेतुहेतुमद् भविष्यत् की क्रियाएँ कहते हैं। 
  •  अपूर्ण भूतकाल - क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया के भूतकाल में आरंभ होकर उसके पूरा न होने का बोध होता है, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते है। 

Additional Information

  • काल के द्वारा क्रियाओं के बीते समय, वर्तमान समय और आने वाले समय का बोध होता है।
  • इसके तीन मुख्य भेद हैं - भूतकाल, वर्तमान काल, भविष्यत् काल। 
  • भूतकाल - प्रतिमा ने नृत्य किया था,
  • वर्तमान काल - गीता नृत्य कर रही है। 
  • भविष्यत् काल - गीता नृत्य करेगी। 

भूतकाल Question 3:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो संदिग्ध भूतकाल का उचित उदाहरण होगा।

  1. उसकी ट्रेन छूट गई होगी।
  2. मम्मी पूजा कर रही थी।
  3. राधा जा चुकी थी। 
  4. दादी बाजार से आ गई। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उसकी ट्रेन छूट गई होगी।

भूतकाल Question 3 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 उसकी ट्रेन छूट गई होगी।है। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर हैं।

स्पष्टीकरण:

‘उसकी ट्रेन छुट गई होगी।’ यह विकल्प ‘संदिग्ध भूतकाल’ का उदाहरण है। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर होंगे।

संदिग्ध भूतकाल- इसमें यह सन्देह बना रहता है कि भूतकाल में कार्य पूरा हुआ या नही।

अन्य विकल्प:

  1. मम्मी पूजा कर रही थी। - अपूर्ण भूतकाल
  2. राधा जा चुकी थी। - पूर्ण भूतकाल
  3. दादी बाजार से आ गई। - आसन्न भूतकाल

 

विशेष:

भूतकाल - जिस क्रिया से कार्य की समाप्ति का बोध हो, उसे भूतकाल की क्रिया कहते हैं। भूतकाल के छह भेद होते है-

सामान्य भूतकाल

जिससे भूतकाल की क्रिया के विशेष समय का ज्ञान न हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।

राधा गयी।

आसन्न भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।

मैंने आम खाया है।

पूर्ण भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।

उसने मोहन को मारा था।

अपूर्ण भूतकाल

जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ था - अभी चल रहा था, उसे अपूर्ण भूत कहते हैं।

मोहन सो रहा था।

संदिग्ध भूतकाल

इसमें यह सन्देह बना रहता है कि भूतकाल में कार्य पूरा हुआ या नही।

दुकानें बंद हो चुकी होंगी।

हेतुहेतुमद् भूतकाल

भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, तो वह हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया कहलाती है।

यदि वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती।

भूतकाल Question 4:

'यदि नेहा परिश्रम करती तो परीक्षा में अवश्य उत्तीर्ण हो जाती। क्रिया का काल कौन सा है ?

  1. आसन्न भूतकाल
  2. संदिग्ध भूतकाल
  3. हेतुहेतुमद् भूतकाल
  4. अपूर्ण भूतकाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हेतुहेतुमद् भूतकाल

भूतकाल Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर  "हेतुहेतुमद् भूतकाल" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- 'यदि नेहा परिश्रम करती तो परीक्षा में अवश्य उत्तीर्ण हो जाती।'
  • इस वाक्‍य में हेतुहेतुमद् भूतकाल है। 
काल  पर‍िभाषा  उदाहरण
हेतुहेतुमद् भूतकाल  यदि भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, तो वह हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया कहलाती है।  यदि वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती।

Additional Informationअन्‍य व‍िकल्‍प- 

काल  परिभाषा  उदाहरण
पूर्ण भूतकाल  क्रिया के जिस रुप से क्रिया का भूतकाल में होना पाया जाए, लेकिन पूर्ण हुआ या नहीं ज्ञात न हो, उसे अपूर्ण भूत कहते है। वर्षा हो रही थी।
आसन्न भूतकाल क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है या खत्म हुई है उस क्रिया को आसन्न भूतकाल कहते हैं।  मैंने आम खाया है। 
संदिग्‍ध  भूतकाल क्रिया का वह रूप जिससे भूतकाल का बोध होता हो किन्तु कार्य के होने में संदेह हो। तुमने कहा होगा। 

भूतकाल Question 5:

'यदि डॉक्टर समय पर आता तो मरीज नहीं मरता।' इस वाक्य में काल है- 

  1. अपूर्ण भूतकाल 
  2. हेतुहेतुमद् भूतकाल
  3. संदिग्ध भूतकाल 
  4. सामान्य भूतकाल 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : हेतुहेतुमद् भूतकाल

भूतकाल Question 5 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर ‘हेतुहेतुमद् भूतकालहै। 

Key Points

  • 'यदि डॉक्टर समय पर आता तो मरीज नहीं मरता।' यह वाक्य हेतुहेतुमद् भूतकाल' का विकल्प है। 
  • जहाँ भूतकाल की एक क्रिया दूसरे पर आश्रित हो वहाँ हेतुहेतुमद् भूतकाल होता है।

Additional Information

  • जिससे क्रिया से कार्य की समाप्ति का बोध हो, उसे भूतकाल की क्रिया कहते हैं।
  • भूतकाल के छ: भेद होते है-
    सामान्य भूतकाल 
    आसन भूतकाल 
    पूर्ण भूतकाल 
    अपूर्ण भूतकाल 
    संदिग्ध भूतकाल 
    हेतुहेतुमद् भूत 

भूतकाल Question 6:

'आज सबेरे मैं आपके यहाँ गया था।' वाक्य में कौन सा काल है?

  1. अपूर्ण भूत 
  2. पूर्ण भूत 
  3. आसन्न भूत 
  4. सामान्य भूत 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पूर्ण भूत 

भूतकाल Question 6 Detailed Solution

'आज सबेरे मैं आपके यहाँ गया था।' वाक्य में पूर्ण भूत काल है। 

Key Pointsपूर्ण भूत-

  • क्रिया के उस रूप को पूर्ण भूत कहते है, जिससे क्रिया की समाप्ति के समय का स्पष्ट बोध होता है, कि क्रिया को समाप्त हुए काफी समय बीता है।
  • उदाहरण-
    • अंग्रेजों ने भारत पर राज किया था।

Important Pointsअपूर्ण भूत काल-

  • क्रिया के रूप से ये पता चलता हैं, कि कार्य भूतकाल में पूरा नहीं हुआ था तथा कार्य अभी भी जारी हैं, उसे अपूर्ण भूत काल कहते है।
  • वाक्य के अंत में रहा था, रही थी जैसे शब्द आते हैं। 
  • उदाहरण-
    • वह सो रहा था।

सामान्य भूत काल-

  • क्रिया के रूप से यह पता चलता हैं, कि काम बीते हुए समय में सामान्यता पूरा हो गया हैं, तथा जिस क्रिया के भूतकाल में क्रिया के सामान्य रूप से बीते हुए समय का पता चले उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
  • उदाहरण-
    • मैं सो गया था।

आसन्न भूत काल-

  • क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
  • उदाहरण-
    • मैं अभी सोकर उठी हूँ।

Additional Informationभूतकाल-

  • क्रिया के जिस रूप से बीते हुये समय का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं।
  • भूतकाल के वाक्यों के अंत में था, थे, थी, जैसे शब्द आते हैं, इन्हीं शब्दों से भूतकाल की पहचान होती हैं।
  • उदाहरण-
    • मैं खाना खा रहा था।
  • भूतकाल के 6 भेद हैं-
    • सामान्य भूतकाल
    • आसन्न भूतकाल
    • पूर्ण भूतकाल
    • अपूर्ण भूतकाल
    • संदिग्ध भूतकाल
    • हेतुहेतुमद् भूतकाल

भूतकाल Question 7:

'अगर पैसे बचाए होते तो यह दिन न देखना पड़ता।' यह वाक्य किस काल का है? 

  1. हेतुहेतुमद् भूतकाल 
  2. संदिग्ध भूतकाल 
  3. पूर्ण भूतकाल 
  4. सामान्य भूतकाल 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : हेतुहेतुमद् भूतकाल 

भूतकाल Question 7 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

quesImage4205

  • 'अगर पैसे बचाए होते तो यह दिन न देखना पड़ता।' यह वाक्य हेतुहेतुमद् भूतकाल का उदाहरण है। 
  • हेतुहेतुमद् भूतकाल - भूतकाल के वे वाक्य जो हो नहीं सके, उन्हे हेतुहेतुमद भूतकाल कहा जाता है। 
  • जिससे क्रिया से कार्य की समाप्ति का बोध हो, उसे भूतकाल की क्रिया कहते हैं।
  • भूतकाल के छह भेद होते है-
    (i)सामान्य भूतकाल 
    (ii)आसन भूतकाल 
    (iii)पूर्ण भूतकाल 
    (iv)अपूर्ण भूतकाल 
    (v)संदिग्ध भूतकाल
    (vi)हेतुहेतुमद् भूत

अन्य विकल्प: 

  • संदिग्ध भूतकाल - क्रिया का वह रूप जिससे भूतकाल का बोध होता हो किन्तु कार्य के होने में संदेह हो, संदिग्ध भूतकाल होता है। जैसे - बच्चा आया होगा। 
  • पूर्ण भूतकाल - पूर्ण भूतकाल के दौरान यह पता चलता है कि कार्य हो चुका है। जैसे - वे आम खा रहे थे। 
  • सामान्य भूतकाल - क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। जैसे - राधा आयी। 

quesImage4204

काल- क्रिया के उस रूप को काल कहते है, जिसमें उसके कार्य-व्यापार का समय और उसकी पूर्ण और अपूर्ण अवस्था का बोध हो। काल के तीन भेद हैं-

भूतकाल

क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय में कार्य होने का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं।

वह अभी गया।

वर्तमान काल

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में मौजूद कोई स्थिति या किसी घटना के होने का संकेत मिलता है उसे 'वर्तमान काल' कहते हैं।

वह घर जा रहा है।

भविष्यत काल

क्रिया के जिस रूप से काम का आने वाले समय में करना या होना प्रकट हो, उसे भविष्यतकाल कहते है।

वह घर जाएगा।  

भूतकाल Question 8:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य का उचित विकल्प होगा।

यदि सुष्मिता मुझे फोन करती तो मैं जरूर आती।

  1. आसन्न भूतकाल
  2. संदिग्ध भूतकाल
  3. हेतुहेतुमद् भूतकाल
  4. सामान्य भूतकाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हेतुहेतुमद् भूतकाल

भूतकाल Question 8 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर हेतुहेतुमद् भूतकालहै। 
Key Points 

स्पष्टीकरण:

  • ‘यदि सुष्मिता मुझे फोन करती तो मैं जरूर आती।’ यह विकल्प ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल’ का उदाहरण है।
  • ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल’ के अंतर्गत यह पता चलता है कि क्रिया भूतकाल में होने वाली थी, पर किसी कारण न हो सकी। इसलिए इसका सही उत्तर विकल्प ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल’ है।

Additional Information 

विशेष:

          भूतकाल

जिस क्रिया से कार्य की समाप्ति का बोध हो, उसे भूतकाल की क्रिया कहते हैं। भूतकाल के छह भेद होते है-

 

  1. सामान्य भूतकाल

जिससे भूतकाल की क्रिया के विशेष समय का ज्ञान न हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।

राधा गयी।

  1. आसन्न भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।

मैंने आम खाया है।

  1. पूर्ण भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।

उसने मोहन को मारा था।

  1. अपूर्ण भूतकाल

जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ था - अभी चल रहा था, उसे अपूर्ण भूत कहते हैं।

मोहन सो रहा था।

  1. संदिग्ध भूतकाल

इसमें यह सन्देह बना रहता है कि भूतकाल में कार्य पूरा हुआ या नही।

दुकानें बंद हो चुकी होंगी।

  1. हेतुहेतुमद् भूतकाल

भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, तो वह हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया कहलाती है।

यदि वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती।

भूतकाल Question 9:

"वह खा रहा था।” – इस वाक्य में क्रिया किस काल का बोध करा रही है? 

  1. अपूर्ण भूत
  2. संदिग्ध भूत 
  3. हेतुहेतुमद् भूतकाल
  4. हेतुहेतुमद् भविष्यत्

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अपूर्ण भूत

भूतकाल Question 9 Detailed Solution

"वह खा रहा था।” – इस वाक्य में अपूर्ण भूत काल का बोध हो रहा है।
  • वह खा रहा था। - अपूर्ण भूत
  • क्रिया के जिस रूप से ये पता चलता हैं कि कार्य भूतकाल में पूरा नहीं हुआ था तथा कार्य अभी भी जारी है उसे अपूर्ण भूत कल कहते हैं।
    • उदाहरण - वह खेल रहा था।

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • संदिग्धभूत - क्रिया के जिस रूप से बीते हुआ अतीत याद आये या उसका संदेह हो उसे संदिग्ध काल कहते हैं।
  • हेतुहेतुमद् भूतकाल - क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हैं कि कार्य हो सकता था परंतु दूसरे कार्य की वजह से नहीं हो पाया हैं ऐसे काल को हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं।
  • हेतुहेतुमद् भविष्यत् - जहाँ क्रिया के भविष्य में हो सकने पर किसी कारण का प्रतिबन्ध दीखता हो, वहाँ क्रिया के काल को हेतुहेतुमद भविष्य काल कहते हैं।

Additional Informationकाल के तीन भेद हैं -

  1. भूतकाल
  2. वर्तमान काल
  3. भविष्य काल

काल 

 भेद 

भूतकाल

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन भूतकाल 
  3. पूर्ण भूतकाल 
  4. अपूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल 
  6. हेतुहेतुमद् भूतकाल 

वर्तमान काल

  1. सामान्य वर्तमानकाल
  2. अपूर्ण वर्तमानकाल
  3. पूर्ण वर्तमानकाल
  4. संदिग्ध वर्तमानकाल
  5. तत्कालिक वर्तमानकाल
  6. संभाव्य वर्तमानकाल

भविष्य काल

  1. सामान्य भविष्यत काल
  2. सम्भाव्य भविष्यत काल
  3. हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्यत काल

भूतकाल Question 10:

'महेश गीत गा रहा था।' वाक्य में काल है-

  1. अपूर्ण भूत
  2. पूर्ण भूत
  3. सामान्य भूत
  4. आसन्न भूत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अपूर्ण भूत

भूतकाल Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर 'अपूर्ण भूत' है।

Key Points

  • 'महेश गीत गा रहा था' यह अपूर्ण भूत का उदाहरण है। 
  • क्रिया के रूप से ये पता चलता है कि कार्य भूतकाल में पूरा नहीं हुआ था तथा कार्य अभी भी जारी रहा है उसे अपूर्ण भूत कल कहते हैं।

अन्य विकल्प: 

  • पूर्ण भूतकाल - क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हैं कि कार्य बहुत समय पहले पूर्ण हो चूका था तथा क्रिया के जिस रूप से यह पता चले की कार्य पूरा हुए बहुत समय हो गया हैं उसे पूर्ण भूत काल कहते हैं।
    • उदाहरण - वह सो चूका था।
  • सामान्य भूत - क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
    • जैसे - राधा आयी। 
  • आसन्न भूत - इससे क्रिया की समाप्ति निकट भूत में या तत्काल ही सूचित होती है।
    • जैसे - मैंने आम खाया है।

Additional Information

  • क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चलता है, उसे काल कहते हैं।
  • काल के तीन भेद हैं-
    • वर्तमान काल
    • भूतकाल
    • भविष्य काल 

kaal diagram

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti go teen patti all games teen patti online game teen patti casino apk teen patti master gold apk