Question
Download Solution PDFमाध्यमिक विद्यालय की पाठ्यचर्या में सामाजिक अध्ययन के स्थान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. सामाजिक अध्ययन मुख्य पाठ्यचर्या के भाग के रूप में कार्य करता है।
B. इसमें विषय वस्तु और गतिविधियाँ शामिल होती हैं जो बच्चे को मानवीय संबंधों की समझ प्राप्त करने में सक्षम बनाती हैं।
C. सामाजिक अध्ययन छात्र को एक सक्रिय समूह सदस्य के रूप में उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और भौतिक परिवेश में सुधार करने में सक्षम बनाता है।
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFKey Points
माध्यमिक विद्यालय की पाठ्यचर्या में सामाजिक अध्ययन का स्थान:
- सामाजिक अध्ययन विषय विद्यालय की पाठ्यचर्या का वह भाग है जिसमें विषय वस्तु और गतिविधियाँ शामिल हैं जो बच्चे को मानवीय संबंधों की समझ, पर्यावरण का ज्ञान, समाज के सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति समर्पण और इसमें भाग लेने की प्रतिबद्धता प्राप्त करने में सक्षम बनाती हैं। यह वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से समाज को अनुरक्षित और संशोधित किया जाता है।
- इस प्रकार, सामाजिक अध्ययन मुख्य पाठ्यचर्या के भाग के रूप में कार्य करता है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य एक व्यक्ति को "पहले एक अच्छा व्यक्ति" बाद में एक अच्छा कलाकार, डॉक्टर वैज्ञानिक, शिक्षक, इंजीनियर, अधिवक्ता, आदि बनने देना है।
- एक मुख्य पाठ्यचर्या के रूप में सामाजिक अध्ययन का उद्देश्य छात्र को न केवल स्वंय को पर्यावरण में समायोजित करने में सक्षम बनाना है बल्कि एक सक्रिय समूह के सदस्य के रूप में उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और भौतिक परिवेश में सुधार करना है।
इस प्रकार, उपर्युक्त बिन्दुओं से स्पष्ट है कि A, B, C सत्य हैं।
Last updated on Apr 30, 2025
-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.
-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.
-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.
-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.
-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.
-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.