रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून पानी गए न उबरे, मोती मानुष चुन। उक्त पंक्ति में कोन सा अलंकार है ?

This question was previously asked in
Bihar STET TGT (Hindi) Official Paper-I (Held On: 10 Sept, 2023 Shift 1)
View all Bihar STET Papers >
  1. श्लेष
  2. उपमा
  3. यमक
  4. रूपक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : श्लेष
Free
Bihar STET Paper 1 Mathematics Full Test 1
14 K Users
150 Questions 150 Marks 150 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून पानी गए न उबरे, मोती मानुष चुन। उक्त पंक्ति में श्लेष अलंकार है

Key Pointsश्लेष अलंकार-

  • ​जब किसी शब्द का प्रयोग एक बार ही किया जाता है पर उसके एक से अधिक अर्थ निकलते हैं,तब श्लेष अलंकार होता है।
  • उदाहरण-
    • चरण धरत चिंता करत, चितवत चारहु ओर।
      सुबरन को खोजत फिरत, कवि, व्यभिचारी, चोर।
  • यहाँ सुबरन का प्रयोग एक बार किया गया है,किन्तु पंक्ति में प्रयुक्त सुबरन शब्द के तीन अर्थ हैं,कवि के सन्दर्भ में सुबरन का अर्थ अच्छे शब्द,व्यभिचारी के सन्दर्भ में सुबरन अर्थ सुन्दर वर,चोर के सन्दर्भ में सुबरन का अर्थ सोना है।
  • श्लेष अलंकार के दो भेद होते हैं-
    • सभंग श्लेष
    • अभंग श्लेष

Important Pointsउपमा अलंकार-

  • जब किन्ही दो वस्तुओं के गुण,आकृति,स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए,तब वहां उपमा अलंकर होता है।
  • उपमा अलंकार में एक वस्तु या प्राणी कि तुलना दूसरी प्रसिद्ध वस्तु के साथ की जाती है।
  • उदाहरण-
    • हरि पद कोमल कमल। 
    • उदाहरण में हरि के पैरों कि तुलना कमल के फूल से की गयी है। 

यमक अलंकार-

  • जब एक शब्द प्रयोग दो बार होता है और दोनों बार उसके अर्थ अलग-अलग होते हैं तब यमक अलंकार होता है।
  • उदाहरण-
    • ऊँचे घोर मन्दर के अन्दर रहन वारी, ऊँचे घोर मन्दर के अन्दर रहाती हैं।

रूपक अलंकार-

  • जब गुण की अत्यंत समानता के कारण उपमेय को ही उपमान बता दिया जाए, तब वह रूपक अलंकार कहलाता है।
  • रूपक अलंकार अर्थालंकारों में से एक है।
  • उदाहरण-
    • पायो जी मैंने राम रतन धन पायो। 
    • उदाहरण में राम रतन को ही धन बता दिया गया है।
    • ‘राम रतन’- उपमेय पर ‘धन’- उपमान का आरोप है। 
Latest Bihar STET Updates

Last updated on Jan 29, 2025

-> The Bihar STET 2025 Notification will be released soon.

->  The written exam will consist of  Paper-I and Paper-II  of 150 marks each. 

-> The candidates should go through the Bihar STET selection process to have an idea of the selection procedure in detail.

-> For revision and practice for the exam, solve Bihar STET Previous Year Papers.

More शब्दालंकार Questions

More अलंकार Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti jodi teen patti classic teen patti royal - 3 patti teen patti yas teen patti rummy