'चरण कमल बन्द हरि राई' में कौन-सा अलंकार है ?

This question was previously asked in
UP Police Constable Re-Exam 2024 Official Paper (Held On: 25 Aug, 2024 Shift 2)
View all UP Police Constable Papers >
  1. उपमा
  2. रुपक
  3. अतिशयोक्ति
  4. श्लेष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : रुपक
Free
UP Police Constable Re-Exam Full Test 10
1.1 Lakh Users
150 Questions 300 Marks 120 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

'चरण कमल बन्द हरि राई' में अलंकार है - रुपक

Key Points

  • (इस पंक्ति में चरणों की तुलना कमल से की गई है, यहां चरणों को कमल के समान बताया गया है, इस तरह रुपक अलंकार का प्रयोग हुआ है।)
  • जब एक वस्तु पर दूसरी वस्तु का आरोप किया जाये अर्थात् जब एक वस्तु को दूसरी वस्तु का रूप दिया जाये तो रुपक अलंकार कहलाता है।
  • उदाहरण-
    • पायो जी मैंने राम रतन धन पायो। 
    • (यहाँ पर राम रतन को ही धन बता दिया गया है।)

Additional Information

उपमा:-

  • जब किन्ही दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए, तब वहां उपमा अलंकर होता है।

उदाहरण-

  • ​हरि पद कोमल कमल।
  • (यहाँ पर हरि के चरणों को कमल के फूल के सामान कोमल बताया गया है।)

अतिशयोक्ति-

  • जब किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का वर्णन बहुत बाधा चढ़ा कर किया जाए तब वहां अतिशयोक्ति अलंकार होता है।
  • इस अलंकार में नामुमकिन तथ्य बोले जाते हैं।

 उदाहरण-

  • हनुमान की पूंछ में लगन न पाई आग,
  • लंका सिगरी जल गई गए निशाचर भाग। 
  • (यहाँ हनुमान की पूंछ में आग लगने से पहले ही पूरी लंका जलकर राख हो गयी और सारे राक्षस भाग खड़े हुए।)

श्लेष:-

  • श्लेष का अर्थ होता है चिपका हुआ या मिला हुआ। जब किसी शब्द का प्रयोग एक बार ही किया जाता है पर उसके एक से अधिक अर्थ निकलते हैं, तब श्लेष अलंकार होता है।

उदाहरण-

  • रहिमन पानी राखिये,बिन पानी सब सून।
    पानी गये न ऊबरै, मोती मानुष चून।।
  • (यहां पानी के तीन अर्थ है- कांति, आत्म-सम्मान और जल।)
Latest UP Police Constable Updates

Last updated on Jun 11, 2025

-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June 15th 2025.

-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise

-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.

-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.

-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.

More अर्थालंकार Questions

More अलंकार Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti gold new version 2024 teen patti 51 bonus teen patti all games