'देवनागरी' लिपि का जन्म हुआ है : 

This question was previously asked in
Uttarakhand Police Constable Official Paper (Held On: 18 Dec 2022)
View all UK Police Constable Papers >
  1. खरोष्ठी से
  2. रोमन से
  3. ब्राह्मी से
  4. फारसी से 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ब्राह्मी से
Free
UK Police Constable मानसिक योग्यता एवं तर्कशक्ति ST 1
2.7 K Users
20 Questions 20 Marks 24 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

'देवनागरी' लिपि का जन्म हुआ है : ब्राह्मी से

Key Points

  • देवनागरी लिपि का विकास ब्राह्मी लिपि से हुआ है और इसका पूर्ण विकास लगभग 1000 ईस्वी में हो गया था
  • देवनागरी लिपि का इस्तेमाल सबसे पहले गुजरात के नरेश जयभट्ट के शिलालेख में मिलता है
Important Points 
 

देवनागरी लिपि-

  • यह एक ध्वन्यात्मक लिपि है जो प्रचलित लिपियों (रोमन, अरबी, चीनी आदि) में सबसे अधिक वैज्ञानिक है।
  • अधिकतर भाषाओं की तरह देवनागरी भी बायें से दायें लिखी जाती है।
  • प्रत्येक शब्द के ऊपर एक रेखा खिंची होती है (कुछ वर्णों के ऊपर रेखा नहीं होती है) जिसे शिरोरेखा कहते हैं।
  • इससे वैज्ञानिक और व्यापक लिपि शायद केवल अध्वव लिपि है।
  • भारत की कई लिपियाँ देवनागरी से बहुत अधिक मिलती-जुलती हैं, जैसे- बांग्ला, गुजराती, गुरुमुखी आदि। 

Additional Informationखरोष्ठी-

  • खरोष्ठी लिपि दाएं से बाएं लिखी जाती थी यह भारत की प्राचीनतम लिपियों में से एक है 
  • इसे इंडो-बैक्ट्रियन लिपि भी कहा जाता है यह लिपि ब्राह्मी लिपि की बहन लिपि है 
  • सम्राट अशोक ने शाहबाजगढ़ी और मनसेहरा के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में ही लिखवाए हैं। 
  • यह मूल रूप से वर्तमान उत्तरी पाकिस्तान में विकसित हुई थी, जो ईसा पूर्व चौथी और तीसरी शताब्दी के बीच की है।
  • खरोष्ठी का उपयोग प्राकृत (मध्य इंडिक) के एक रूप को दर्शाने के लिए किया जाता था। 

रोमन-

  • रोमन लिपि या लैटिन लिपि, लेखन की एक विधि है। 
  • यह दुनिया की सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली लिपि है। 
  • रोमन लिपि में अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, स्पेनिश, और ज़्यादातर यूरोपीय भाषाएं लिखी जाती हैं,
  • इसे बायें से दायें लिखा और पढ़ा जाता है। 
  • यह ग्रीक वर्णमाला के पश्चिमी संस्करण से विकसित हुई है। 

फारसी-

  • सिर्फ़ फ़ारसी लिपि अरबी लिपि पर आधारित एक लिपि है
  • जिसका प्रयोग फ़ारसी, उर्दू, सिन्धी, पंजाबी और अन्य भाषाओँ को लिखने के लिए किया जाता है।
  • इसका इजाद मुख्य रूप से इसलिए हुआ क्योंकि फ़ारसी में कुछ ध्वनियाँ हैं जो अरबी भाषा में नहीं हैं
  • इसलिए उन्हें दर्शाने के लिए अरबी लिपि में कुछ नए अक्षरों को जोड़ना पड़ा।
Latest UK Police Constable Updates

Last updated on Feb 21, 2025

-> The Hall Ticket for Physical Efficiency Test of Uttarakhand Police Constable has been released. 

-> Uttarakhand Police Constable Notification 2024 was released for 2000 Vacancies of Constable District Police (Male) and Constable PAC/IRB (Male) under the Uttarakhand Police Department.

-> The Written test is tentatively scheduled for 15th June 2025. 

-> The selected candidates under the recruitment process will get Uttarakhand Police Constable Salary range between Rs. 21,700 to Rs. 69,100.

More देवनागरी लिपि Questions

More हिन्दी भाषा और उसका विकास Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti gold new version 2024 teen patti circle teen patti master online