Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से किस वाक्य में 'कर्मवाच्य' नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFवाक्य में 'कर्मवाच्य' नहीं है - बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।
Key Points
- 'बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।' इस वाक्य में वाच्य का प्रकार कर्तृवाच्य है, न कि कर्मवाच्य।
- जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है।
- जैसे - मैं विद्यालय जा रहा हूँ। वह गाना गाएगा।
अन्य विकल्प -
- उससे खाना नहीं खाया गया।
- (वाक्य में कर्म प्रधान हैं तथा उसी के लिए 'खाया गया' क्रियाओं का विधान हुआ है, अतः यहाँ कर्मवाच्य है।)
- छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गयी।
- (वाक्य में कर्म प्रधान हैं तथा उसी के लिए 'पढ़ी गयी' क्रियाओं का विधान हुआ है, अतः यहाँ कर्मवाच्य है।)
- दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमा याचना की गयी।
- (वाक्य में कर्म प्रधान हैं तथा उसी के लिए 'की गयी' क्रियाओं का विधान हुआ है, अतः यहाँ कर्मवाच्य है।)
Additional Information
वाच्य:-
वाच्य के तीन भेद हैं-
|
वाच्य | परिभाषा | उदाहरण |
कर्मवाच्य | जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
पिताजी द्वारा कहानी सुनाई जाएगी। |
भाववाच्य |
जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। |
बुढ़िया से चला नहीं जाता। |
Last updated on Jun 19, 2025
-> The UP Police Sub Inspector 2025 Notification will be released by the end of June 2025 for 4543 vacancies.
-> A total of 35 Lakh applications are expected this year for the UP Police vacancies..
-> The recruitment is also ongoing for 268 vacancies of Sub Inspector (Confidential) under the 2023-24 cycle.
-> The pay Scale for the post ranges from Pay Band 9300 - 34800.
-> Graduates between 21 to 28 years of age are eligible for this post. The selection process includes a written exam, document verification & Physical Standards Test, and computer typing test & stenography test.
-> Assam Police Constable Admit Card 2025 has been released.