रचना भाषा एवं व्याकरण MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for रचना भाषा एवं व्याकरण - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 25, 2025

পাওয়া रचना भाषा एवं व्याकरण उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন रचना भाषा एवं व्याकरण MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest रचना भाषा एवं व्याकरण MCQ Objective Questions

Top रचना भाषा एवं व्याकरण MCQ Objective Questions

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 1:

वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।

  1. कई रेलवे के अनेक कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
  2. अनेक रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
  3. रेलवे के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
  4. कई रेलवे के ​कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई​।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : रेलवे के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 1 Detailed Solution

'रेलवे के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।' इस वाक्य में वाक्य का क्रम शुद्ध एवं सटीक व्याकरण से युक्त है। अन्य विकल्पों में क्रम व्यवस्थापन में गलतियाँ है। 

Key Points
अन्य विशेष वाक्यों के उदाहरण:

अशुद्ध वाक्य

शुद्ध वाक्य

मैंने उसकी आड़े हाथों खबर ली। 

मैंने उसको आड़े हाथ लिया। 

जिलाधिकारी का आदेश है की सभी नियम का पालन करें। 

जिलाधिकारी का आदेश है कि सभी नियम का पालन करें। 

उसका पिता भला आदमी था। 

उसके पिता भले आदमी थे। 

Important Points

वाक्य में गलतियाँ अनेक प्रकार से होती है 

उदाहरण

1-शब्द के निर्माण संबंधी अशुद्धियाँ

हमें सदैव निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए।

2.शब्द के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

हमारी प्रधानाचार्य बहुत सख्त  हैl

3.लिंग के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

कल कृति बाजार जाएगी।

4.वचन के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

एक दर्जन केले लाओ।

5.सर्वनाम के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

मुझे लौकी पसंद नहीं।

6.विशेषण के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

मुझे नीले रंग कि साड़ी पसंद हैं।

7.क्रिया के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

वर्षा नाच रही हैं।

8.संज्ञा के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

मैं गाय का दूध ले आई।

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 2:

वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।

'महाभारत महाग्रंथ किसके द्वारा रचा गया है?'

  1. भाववाच्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. कर्मवाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कर्मवाच्य

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 2 Detailed Solution

  • ''महाभारत महाग्रंथ किसके द्वारा रचा गया है?'' यह कर्मवाच्य है। दिये गए विकल्पों में से विकल्प 4 कर्मवाच्य सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं।

Key Points

स्पष्टीकरण:

  • कर्मवाच्य-जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है तथा क्रिया का प्रयोग कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार होता है और कर्ता की स्थिति में स्वयं कर्म होता है, वहाँ कर्मवाच्य होता है।

Additional Information

वाच्य- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। वाच्य के तीन प्रकार हैं - कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य तथा भाववाच्य।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

कर्तृवाच्य

क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो।

रमेश केला खाता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो।

कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।

भाववाच्य

क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो।

मोहन से टहला भी नहीं जाता।

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 3:

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए वाक्य में से कुछ भाग में त्रुटि है, जिस भाग में त्रुटि हो, उसके अनुरूप अक्षर (A), (B), (C) को चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो (D) का चुनाव कीजिए।

सच्ची गवाही(A)/ ने उसकी जान(B)/ बचा लिया।(C)/ कोई त्रुटि नहीं है।(D)

  1. A
  2. B
  3. C
  4. D

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : C

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 3 Detailed Solution

दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। ‘गवाही’ स्त्रीलिंग शब्द है जिस कारण ‘बचा लिया’ के स्थान पर ‘बचा ली’ होगा। सही वाक्य है- सच्ची गवाही ने उसकी जान बचा ली।अत: सही विकल्प 3 है।

अन्य विकल्प

इसके अतिरिक्त अन्य विकल्प उपयुक्त नहीं हैं।

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 4:

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है। वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं। यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा। उस भाग का उत्तर नीचे दिए (a), (b), (c) या (d) में से होगा।

a) जो नारी अपने कामकाज को / (b) अपने बच्चों से अधिक अहंकार मानती है / (c) उसका गुज़ारा मुश्किल है। / (d) कोई त्रुटि नहीं।

  1. a
  2. b
  3. c
  4. d

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : b

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर विकल्प 2) अर्थात b है।

  • वाक्य के इस भाग में शब्द-प्रयोग सम्बन्धी त्रुटी है। 
  • 'अपने बच्चों से अधिक अंहकार मानती है' का कोई सुस्पष्ट, तर्कसंगत अर्थ प्रकट नहीं हो रहा है।
  • अंहकार का प्रयोग निरर्थक है।
  • अंहकार के स्थान पर 'महत्वपूर्ण' शब्द उपयुक्त है।
  • सही वाक्य-रचना है- जो नारी अपने कामकाज को अपने बच्चों से अधिक महत्वपूर्ण मानती है उसका गुजारा मुश्किल है

 

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 5:

विभाव कितने प्रकार के होते हैं?

  1. 3
  2. 2
  3. 5
  4. 9

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : 2

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर '2' है 

Key Points

विभाव- काव्य में किसी वस्तु या विषय के वर्णन को पड़ने से जो भाव उपन्न होते हैं, उन्हें विभाव कहते हैं। विभाव दो प्रकार के होते हैं।

  1. आलंबन विभाव
  2. उद्दीपन विभाव

 

  1. आलंबन विभाव- जिसका सहारा पा कर मन में स्थाई भाव जागृतित हो, उन्हें आलंबन विभाव कहते हैं। जैसे :- नायक नायिका,

आलंबन को दो भागो में बाटा गया है।

  • आश्रयालंबन
  • विषयालंबन
  1. उद्दीपन विभाव- जिन वस्तुओ और परिस्तिथियों को देख कर जो भाव उद्दीप्त होने लगते है, उन्हें उद्दीपन विभाव कहते हैं।

जैसे- युद्ध के बाजे, गर्जना – तर्जना, कोकिल – कुंजन, नायका – नायिका आदि।

  • आलंबन गत उद्दीपन
  • वातावरण गत उद्दीपन

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 6:

परिहित' का अर्थ है पहना हुआ। 'परिहत के अर्थ से वाक्य पूर्ण कीजिए।

अचानक मैंने अपने भाई को ________ पाया।

  1. छिपा हुआ
  2. बंधा हुआ
  3. अकेला
  4. मरा हुआ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मरा हुआ

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर है - मरा हुआ

Key Points
  • वाक्य - अचानक मैंने अपने भाई को मरा हुआ पाया।
  • परिहित' का अर्थ है- पहना हुआ। 'परिहत' के अर्थ है- मरा हुआ।
  • इस रिक्त स्थान पर 'मरा हुआ' शब्द उचित है।
  • ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्पों का विश्लेषण: 

  • निहत = मरा हुआ, निहित = छिपा हुआ
  • फुट = अकेला, फूट = दरार

Additional Information

शब्द अर्थ
कृपण कंजूस
कृपाण छोटी-सी तलवार
परिणाम नतीजा
परिमाण तौल
तुरंग घोड़ा
तरंग लहर
नियत निश्चित
 नियति भाग्य

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 7:

संक्षेपण को कितना करना चाहिए?

  1. एक तिहाई
  2. एक चौथाई
  3. दो तिहाई
  4. दो चौथाई

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : एक तिहाई

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 7 Detailed Solution

सही उत्तर विकल्प 'एक तिहाई' है।

Key Points

  • संक्षेपण विधा में रचना, मूल अवतरण के शब्दों की तुलना में एक तिहाई शब्दों में की जाती है।
  • संक्षेपक को मूल अनुच्छेद का एक तिहाई में संक्षेपण करना चाहिए। इसमें संक्षेपक को अपनी ओर से कोई भी तर्क-वितर्क करने तथा किसी अतिरिक्त अंश को जोड़ने की अनुमति या छूट नहीं होती।

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 8:

निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है। वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसकेकिसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं। यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा। उस भाग का उत्तर नीचे दिए (A), (B), (C) या (D) में से होगा।

थोड़ी देर बाद(A) / वे(B) / वापस लौट आए।(C) / कोई त्रुटि नहीं।(D)

  1. A
  2. B
  3. C
  4. D

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : C

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 8 Detailed Solution

विकल्प 3 भाग C.... वापस लौट आए में त्रुटि हैं क्योंकि...वापस आना और लौट आना दोनों में से एक ही शुद्ध माना जाएगा।

  • अत: शुद्ध:वाक्य: थोड़ी देर बाद वे लौट आए।

Additional Information

अन्य शुद्ध-अशुद्ध वाक्य

अशुद्ध

शुद्ध

त्रुटि

उसने चैन का साँस ली।

उसने चैन की साँस ली।

लिंग संबंधी

मुझे बहुत आनंद आती है।

मुझे बहुत आनंद आता है

लिंग संबंधी

मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।

मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।

संज्ञा संबंधी

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 9:

मैं (1) / अपने से (2) / कम उम्र वालों से (3) / करता (4) / बात तक (5) / नहीं (6)

क्रम संख्या (1) और (2) के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?

  1. 5, 3, 6, 4
  2. 3, 5, 6, 4
  3. 3, 6, 4, 5
  4. 5, 6, 4, 3

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : 3, 5, 6, 4

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 9 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों का सही क्रम है ‘मैं अपने से कम उम्र वालों से बात तक नहीं करता’। अतः सही विकल्प ‘3, 5, 6, 4’ है।
Key Points
  • यहाँ पर '‘मैं अपने से कम उम्र वालों से बात तक नहीं करता’। इस वाक्य में व्याकरण का क्रम इस प्रकार है -
  • मै - यह उद्देश्य है 
  • अपने से कम उम्र वालों से बात तक नहीं करता’। - यह विधेय है।

Additional Information

  • नही - शब्द निषेध का संकेत दे रहा है। 
  • उम्र वयवाचक शब्द है। 
  • करता शब्द करना क्रिया से बना है। 

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 10:

निम्नांकित में कौन सा वाक्य कर्मवाच्य है?

  1. वह दिन भर सोता रहा।
  2. लता से पत्र पढ़ा ही नहीं गया।
  3. दिनेश ने अच्छा खेल खेला।
  4. मुझसे बोला हो नहीं गया।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : लता से पत्र पढ़ा ही नहीं गया।

रचना भाषा एवं व्याकरण Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर 'लता से पत्र पढ़ा ही नहीं गया।' हैं।

  • 'लता से पत्र पढ़ा ही नहीं गया।" वाक्य कर्मवाच्य हैं।
  • उक्त वाक्य में कर्म प्रधान हैं तथा उन्हीं के लिए 'पढ़ी गई' क्रियाओं का विधान हुआ है, अतः यहाँ कर्मवाच्य है।
  • क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

Key Points

अन्य विकल्पों का विश्लेषण:

वाक्य  वाच्य 
वह दिन भर सोता रहा। कर्तृवाच्य
दिनेश ने अच्छा खेल खेला। कर्तृवाच्य
मुझसे बोला हो नहीं गया। भाववाच्य

Additional Information

वाच्यक्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

इस वाच्य में कर्म के लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार प्रयोग हुआ है।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti joy vip teen patti wealth teen patti flush teen patti gold new version teen patti yas