रचना भाषा एवं व्याकरण MCQ Quiz - Objective Question with Answer for रचना भाषा एवं व्याकरण - Download Free PDF
Last updated on Mar 30, 2025
Latest रचना भाषा एवं व्याकरण MCQ Objective Questions
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 1:
निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है। वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं। यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा।
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 1 Detailed Solution
दिए गये वाक्य में शब्द सम्बन्धी त्रुटि है। यहाँ ‘अपने-अपने किताबें’ लिखा गया है जबकि किताबें स्त्रीलिंग शब्द है इसीलिए यहाँ ‘अपनी-अपनी’ का प्रयोग उचित है। इस आधार पर अपनी-अपनी किताबें बस्ते में डाल लो सही वाक्य है। अतः अपने-अपने किताबें सही विकल्प है।
अन्य विकल्प
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 2:
मेरे(A)/ घर(B)/ सुंदर है।(C)/ कोई त्रुटि नहीं है।(D)
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 2 Detailed Solution
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 3:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द का सही विकल्प है I
विद्या के बिना ________ जीवन नहीं जिया जा सकताI
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 3 Detailed Solution
विद्या के बिना सार्थक जीवन नहीं जिया जा सकताI अतः सही विकल्प सार्थक है।
शब्दार्थ
शब्द |
अर्थ |
निरर्थक |
निष्फल |
निर्वाह |
निबाहना |
परावलंबी |
पराधीन |
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 4:
परिहित' का अर्थ है पहना हुआ। 'परिहत के अर्थ से वाक्य पूर्ण कीजिए।
अचानक मैंने अपने भाई को ________ पाया।
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर है - मरा हुआ
- वाक्य - अचानक मैंने अपने भाई को मरा हुआ पाया।
- परिहित' का अर्थ है- पहना हुआ। 'परिहत' के अर्थ है- मरा हुआ।
- इस रिक्त स्थान पर 'मरा हुआ' शब्द उचित है।
- ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:
- निहत = मरा हुआ, निहित = छिपा हुआ
- फुट = अकेला, फूट = दरार
Additional Information
शब्द | अर्थ |
---|---|
कृपण | कंजूस |
कृपाण | छोटी-सी तलवार |
परिणाम | नतीजा |
परिमाण | तौल |
तुरंग | घोड़ा |
तरंग | लहर |
नियत | निश्चित |
नियति | भाग्य |
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 5:
'(i) इस लोकतंत्र में/ (ii) जिन्होंने सलाखों के पीछे होना चाहिए / (iii) वे गद्दी पर बैठे हैं' वाक्य के जिस खंण्ड में त्रुटि है उसका विकल्प चुनिए अन्यथा 'कोई त्रुटि नहीं विकल्प चुनिए -
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 5 Detailed Solution
- 'इस लोकतंत्र में जिन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए वे गद्दी पर बैठे हैं' यह वाक्य विचार की दृष्टि से सही है।
Key Points
- उपरोक्त दिये गये वाक्य में सर्वनाम संबंधि त्रुटि है।
- 'जिन्होने' के स्थान पर 'जिन्हें' शब्द उपयुक्त है।
- अतः शुद्ध वाक्य होगा: इस लोकतंत्र में जिन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए वे गद्दी पर बैठे हैं'।
वाक्यगत अशुद्धि |
वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं। वाक्य के विभिन्न अंग यथास्थान होना चाहिए साथ ही विराम-चिह्नों का भी उचित जगहों पर प्रयोग होना चाहिए। |
अशुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी वापस लौट आया। शुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी लौट आया। |
Top रचना भाषा एवं व्याकरण MCQ Objective Questions
किस विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है ?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFयदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ'... विकल्प में 'संकेतार्थक' वाक्य है।Key Points
- संकेतवाचक वाक्य - जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।
- उदाहरण - अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती।
Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
विधानार्थक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनमे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। | प्रियतम मेरा मित्र है। |
निषेधात्मक वाक्य | जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट हो। | मैंने खाना नही खाया है। |
आज्ञावाचक वाक्य | जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान हो। | राजेश अपना कमरा साफ़ करो। |
प्रश्नवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है। | आप कहाँ जा रहे है? |
इच्छार्थक वाक्य | जिन वाक्यों से इच्क्षा, शुभकामनाये,आशीष आदि का ज्ञान हो। | तुम्हारा कल्याण हो। |
संदेहवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से सन्देह या सम्भावना प्रकट होती है। | हो सकता है कल मौसम ठीक हो जाए। |
विस्मयादिबोधक वाक्य | जिन वाक्यों से आश्चर्य, क्रोध, शोक आदि भावो की अभिव्यक्ति होती है। | अरे ! यह क्या हो गया। |
संकेतवाचक वाक्य | जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है। | अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती। |
कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य वाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में सही उत्तर 'रोशन पुस्तक पढ़ता है' होगा।
Key Points
- 'रोशन पुस्तक पढ़ता है' यह वाक्य' पढ़ता है' इस वाक्य में 'पढ़ता है' एक कर्तृवाच्य, सकर्मक क्रिया है जिसका कर्म 'पुस्तक' तथा कर्ता 'रोहन (पुल्लिंग, एकवचन)' है।
- क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
- सुरेश द्वारा पुस्तक पढ़ी गई - कर्मवाच्य
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
कर्तृवाच्य |
इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है। |
रमेश केला खाता है। लड़का पुस्तक पढ़ता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
रोगी को दवा दी गई। उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। |
राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। |
दिए गए वाक्य का वाच्य ज्ञात कीजिए।
बच्चे से बैठा नहीं जाता।
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFविकल्प 4, 'भाववाच्य’ सही है।
Key Points
- "बच्चे से बैठा नहीं जाता।" वाक्य का वाच्य "भाववाच्य" है।
- भाववाच्य में भाव (धातु के अर्थ) की ही प्रधानता होती है, कर्त्ता या कर्म कि नहीं। इसमें क्रिया सदा एकवचन, पुल्लिंग और अन्य पुरुष में रहती है। इसका अधिक प्रयोग निषेधार्थक वाक्यों में होता है।
- कर्मवाच्य में केवल सकर्मक क्रिया का प्रयोग होता है। क्योंकि भाववाच्य में क्रिया अकर्मक होती है, इसीलिए कर्म नहीं होता। कर्म न होने के कारण किया के भाव को कर्त्ता बना लिया जाता है। प्रधान कर्त्ता सामने ‘से’ लगा दिया जाता है।
- जैसे –
- ‘चला नहीं जाता,’ ‘बैठा नहीं जाता।’ इसमें केवल अकर्मक क्रिया के वाक्य ही हो सकते हैं, सकर्मक क्रिया के नहीं।
- अन्य विकल्प निरर्थक हैं।
Additional Informationवाच्य का अर्थ – वाक्य में कथन की प्रधानता
वाच्य से यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता , कर्म और भाव में से किसकी प्रधानता है। वाच्य क्रिया के उस रूपान्तर को कहते हैं, जिससे कर्ता , कर्म और भाव के अनुसार क्रिया के परिवर्तन ज्ञात होते हैं।
- वाच्य के तीन भेद होते हैं-
- कर्तृवाच्य
- कर्मवाच्य
- भाववाच्य
- रमा पुस्तक पढ़ती है। (कर्तृवाच्य)
- पुस्तक पढ़ी जाती है। (कर्म वाचक)
- मोहन से पढ़ा नहीं जाता है। (भाववाचक)
वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFKey Points
अन्य विशेष वाक्यों के उदाहरण:
अशुद्ध वाक्य |
शुद्ध वाक्य |
मैंने उसकी आड़े हाथों खबर ली। |
मैंने उसको आड़े हाथ लिया। |
जिलाधिकारी का आदेश है की सभी नियम का पालन करें। |
जिलाधिकारी का आदेश है कि सभी नियम का पालन करें। |
उसका पिता भला आदमी था। |
उसके पिता भले आदमी थे। |
Important Points
वाक्य में गलतियाँ अनेक प्रकार से होती है – |
उदाहरण |
1-शब्द के निर्माण संबंधी अशुद्धियाँ |
हमें सदैव निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। |
2.शब्द के चयन संबंधी अशुद्धियाँ |
हमारी प्रधानाचार्य बहुत सख्त हैl |
3.लिंग के चयन संबंधी अशुद्धियाँ |
कल कृति बाजार जाएगी। |
4.वचन के चयन संबंधी अशुद्धियाँ |
एक दर्जन केले लाओ। |
5.सर्वनाम के चयन संबंधी अशुद्धियाँ |
मुझे लौकी पसंद नहीं। |
6.विशेषण के चयन संबंधी अशुद्धियाँ |
मुझे नीले रंग कि साड़ी पसंद हैं। |
7.क्रिया के चयन संबंधी अशुद्धियाँ |
वर्षा नाच रही हैं। |
8.संज्ञा के चयन संबंधी अशुद्धियाँ |
मैं गाय का दूध ले आई। |
वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।
'महाभारत महाग्रंथ किसके द्वारा रचा गया है?'
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF- ''महाभारत महाग्रंथ किसके द्वारा रचा गया है?'' यह कर्मवाच्य है। दिये गए विकल्पों में से विकल्प 4 कर्मवाच्य सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं।
Key Points
स्पष्टीकरण:
- कर्मवाच्य-जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है तथा क्रिया का प्रयोग कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार होता है और कर्ता की स्थिति में स्वयं कर्म होता है, वहाँ कर्मवाच्य होता है।
Additional Information
वाच्य- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। वाच्य के तीन प्रकार हैं - कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य तथा भाववाच्य। |
||
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो। |
रमेश केला खाता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई। |
भाववाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। |
मोहन से टहला भी नहीं जाता। |
विभाव कितने प्रकार के होते हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर '2' है।
Key Points
विभाव- काव्य में किसी वस्तु या विषय के वर्णन को पड़ने से जो भाव उपन्न होते हैं, उन्हें विभाव कहते हैं। विभाव दो प्रकार के होते हैं।
- आलंबन विभाव
- उद्दीपन विभाव
- आलंबन विभाव- जिसका सहारा पा कर मन में स्थाई भाव जागृतित हो, उन्हें आलंबन विभाव कहते हैं। जैसे :- नायक नायिका,
आलंबन को दो भागो में बाटा गया है।
- आश्रयालंबन
- विषयालंबन
- उद्दीपन विभाव- जिन वस्तुओ और परिस्तिथियों को देख कर जो भाव उद्दीप्त होने लगते है, उन्हें उद्दीपन विभाव कहते हैं।
जैसे- युद्ध के बाजे, गर्जना – तर्जना, कोकिल – कुंजन, नायका – नायिका आदि।
- आलंबन गत उद्दीपन
- वातावरण गत उद्दीपन
निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है। वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसकेकिसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं। यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा। उस भाग का उत्तर नीचे दिए (A), (B), (C) या (D) में से होगा।
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFविकल्प 3 भाग C.... वापस लौट आए में त्रुटि हैं क्योंकि...वापस आना और लौट आना दोनों में से एक ही शुद्ध माना जाएगा।
- अत: शुद्ध:वाक्य: थोड़ी देर बाद वे लौट आए।
Additional Information
अन्य शुद्ध-अशुद्ध वाक्य
अशुद्ध |
शुद्ध |
त्रुटि |
उसने चैन का साँस ली। |
उसने चैन की साँस ली। |
लिंग संबंधी |
मुझे बहुत आनंद आती है। |
मुझे बहुत आनंद आता है |
लिंग संबंधी |
मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा। |
मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा। |
संज्ञा संबंधी |
मैं (1) / अपने से (2) / कम उम्र वालों से (3) / करता (4) / बात तक (5) / नहीं (6)
क्रम संख्या (1) और (2) के बाद वाक्य संरचना का सही क्रम क्या होगा?Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDF- यहाँ पर '‘मैं अपने से कम उम्र वालों से बात तक नहीं करता’। इस वाक्य में व्याकरण का क्रम इस प्रकार है -
- मै - यह उद्देश्य है
- अपने से कम उम्र वालों से बात तक नहीं करता’। - यह विधेय है।
Additional Information
- नही - शब्द निषेध का संकेत दे रहा है।
- उम्र वयवाचक शब्द है।
- करता शब्द करना क्रिया से बना है।
दिए गए वाच्य के रूप की पहचान कीजिए।
पक्षी आकाश में उड़ रहे है।
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गये विकल्पों में - ‘पक्षी आकाश में उड़ रहे है।’ वाक्य में कर्तृवाच्य है - क्योंकि इस वाक्य में उड़ — क्रिया (अकर्मक), क्रिया का कर्ता 'पक्षी' है। अतः स्पष्ट है कि विकल्प 3 कर्तृवाच्य सटीक विकल्प हैl अन्य विकल्प असंगत हैंl
Key Points
- उक्त वाक्य में कर्ता प्रधान है तथा उन्हीं के लिए उड़ रहे है' क्रिया का विधान हुआ है, इसलिए यहाँ कर्तृवाच्य है।
- क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।
Additional Information
वाच्य की परिभाषा - क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। |
दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा एवं व्याकरण Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF- ‘उन्होंने वहाँ जाकर’ यहाँ उचित विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है। उपरोक्त पंक्ति में त्रुटी पूर्ण पंक्ति के लिए सही पंक्ति का विकल्प उन्होंने वहाँ जाकर ही होगा।
- पूर्ण सार्थक वाक्य- सेठजी मंदिर में गए, उन्होंने वहाँ आकर गरीबों को कंबल बाँटे।
Key Points
- उक्त वाक्य के अनुसार सेठ जी मंदिर गए अर्थात मंदिर के सन्दर्भ में बात कही जा रही है।
- अत: 'यहाँ' सर्वनाम के स्थान पर 'वहाँ' सर्वनाम का प्रयोग होगा।
Additional Information
सर्वनाम - संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, वह, वे, उन्हें, अपने तुम, हम आदि। हिंदी में सर्वनामों की संख्या 11 है – ‘मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या’ सर्वनाम के छः भेद हैं – |
||
सर्वनाम |
परिभाषा |
उदाहरण |
निश्चयवाचक |
जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं, वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
वे, यह, वह |
पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) |
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। |
मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे, तुम्हारा, वह, वे, उसने |
निजवाचक |
जहाँ स्वयं के लिए 'आप, अपना, अपने आप' शब्दों का प्रयोग हो। |
अपने आप, स्वतः |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम शब्द संज्ञा के स्थान पर आकर वाक्य को प्रश्वाचक बनाते हैं। |
क्या, कौन |
अनिश्चयवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
कुछ, कोई |
सम्बन्धवाचक |
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। |
जो-सो, जैसा-वैसा |