अर्थ आधारित MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for अर्थ आधारित - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें
Last updated on Mar 27, 2025
Latest अर्थ आधारित MCQ Objective Questions
Top अर्थ आधारित MCQ Objective Questions
अर्थ आधारित Question 1:
निम्नलिखित में संख्या की दृष्टि से असंगत युग्म है :
Answer (Detailed Solution Below)
अर्थ आधारित Question 1 Detailed Solution
संख्या की दृष्टि से असंगत युग्म है : पैंसठ - 56
Key Points
- पैंसठ – 65
- छप्पन – 56
Important Points
क्र.म. | अंग्रेजी अंक | हिन्दी अंक |
41 | Forty one | इकतालीस |
42 | Forty two | बयालीस |
43 | Forty three | तैतालीस |
44 | Forty four | चवालीस |
45 | Forty five | पैंतालीस |
46 | Forty six | छियालिस |
47 | Forty seven | सैंतालीस |
48 | Forty eight | अड़तालीस |
49 | Forty nine | उनचास |
50 | Fifty | पचास |
Additional Information
क्र.म. | अंग्रेजी अंक | हिन्दी अंक |
51 | Fifty one | ५१ – इक्यावन |
52 | Fifty two | ५२ – बावन |
53 | Fifty three | ५३ – तरेपन |
54 | Fifty four | ५४ – चौवन |
55 | Fifty five | ५५ – पचपन |
56 | Fifty six | ५६- छप्पन |
57 | Fifty seven | ५७ – सतावन |
58 | Fifty eight | ५८- अठावन |
59 | Fifty nine | ५९ – उनसठ |
60 | Sixty | ६० – साठ |
61 | Sixty one | ६१ – इकसठ |
62 | Sixty two | ६२ – बासठ |
63 | Sixty three | ६३ – तिरसठ |
64 | Sixty four | ६४ – चौंसठ |
65 | Sixty five | ६५ – पैंसठ |
66 | Sixty six | ६६- छियासठ |
67 | Sixty seven | ६७ – सड़सठ |
68 | Sixty eight | ६८ – अड़सठ |
69 | Sixty nine | ६९ – उनहत्तर |
70 | Seventy | ७० – सत्तर |
अर्थ आधारित Question 2:
कौन-सा शब्द समूह से भिन्न है?
Answer (Detailed Solution Below)
अर्थ आधारित Question 2 Detailed Solution
- स्वजन, स्वराज्य, और स्वदेश सभी शब्द 'स्व' उपसर्ग से बने हैं और इनका अर्थ क्रमशः अपने लोग, स्वशासन, और अपने देश से संबंधित है, जो सकारात्मक और देश या समुदाय से जुड़े अर्थ दर्शाते हैं।
- स्वादिष्ट भी 'स्व' उपसर्ग से बना है, लेकिन इसका अर्थ भोजन के स्वाद से संबंधित है, जो अन्य तीनों शब्दों के संदर्भ से भिन्न है।
- इसलिए, सही उत्तर स्वादिष्ट है।
- यह शब्द अपने परिवार या नजदीकी लोगों को दर्शाता है।
- यह शब्द स्वशासन या आत्म-शासन को दर्शाता है।
- यह शब्द अपने देश को दर्शाता है।
अर्थ आधारित Question 3:
Comprehension:
चन्द्रगुप्त ऐतिहासिक मरुभूमि पर लिखा गया नाटक है।
Answer (Detailed Solution Below)
अर्थ आधारित Question 3 Detailed Solution
'चन्द्रगुप्त ऐतिहासिक मरुभूमि पर लिखा गया नाटक है।' वाक्य में रेखांकित शब्द के स्थान पर सर्वोचित शब्द है- पृष्ठभूमि अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- वाक्य- चन्द्रगुप्त ऐतिहासिक मरुभूमि पर लिखा गया नाटक है।
- दिए गये वाक्य में 'शब्द-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है।
- यहाँ 'मरुभूमि' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'पृष्ठभूमि' होना चाहिए।
- सही वाक्य - चन्द्रगुप्त ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया नाटक है।
- 'मरुभूमि' का अर्थ- रेतीला और जलरहित प्रदेश, रेगिस्तान।
- 'पृष्ठभूमि' का अर्थ- पीछे का हिस्सा।
Important Pointsशब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
उसकी भाषा देवनागरी है। | उसकी लिपि देवनागरी है। |
यह विषय अत्यंत कठोर है। | यह विषयअत्यंत कठिन है। |
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। | कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है। |
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। | स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है। |
मैंने अपना ग्रहकार्य कर लिया है। | मैंने अपना गृहकार्य कर लिया है। |
Additional Information
शब्द | अर्थ | उदाहरण |
रूपांतरण | किसी वस्तु के रूप या आकार का बदल दिया जाना | वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा। |
शैली | ढंग, तरीक़ा। | आजकल जूते की यही शैली प्रचलन में है। |
भाषा | जिसके माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करते हैं। | हमारे देश में कई सारी भाषा बोली जाती है। |
अर्थ आधारित Question 4:
Comprehension:
गोलियों की बाढ़ हो गई।
Answer (Detailed Solution Below)
अर्थ आधारित Question 4 Detailed Solution
'गोलियों की बाढ़ हो गई।' वाक्य में रेखांकित शब्द के स्थान पर उचित शब्द होगा- बौछार अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- वाक्य - गोलियों की बाढ़ हो गई।
- दिए गये वाक्य में 'शब्द-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है।
- यहाँ 'बाढ़' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'बौछार' होना चाहिए।
- सही वाक्य - गोलियों की बौछार हो गई।
- 'बाढ़' का अर्थ- नदी आदि के जल का फैलना, सैलाब, बढ़ाव, वृद्धि।
- 'बौछार' का अर्थ- झड़ी, भरमार।
Important Points शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
उसकी भाषा देवनागरी है। | उसकी लिपि देवनागरी है। |
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। | कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है। |
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। | स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है। |
सुमन को अपने रुप पर गौरव है। | सुमन को अपने रुप पर गर्व है। |
समालोचक साहित्य का अंवेषण करते हैं। | समालोचक साहित्य का अनुशीलन करते हैं। |
Additional Information
शब्द | अर्थ | उदाहरण |
घटा | कम हुआ | सोने का भाव घटा दिया गया। |
समुद्र | नदीश, सागर, सिन्धु | समुद्र में जहाज़ तैर रहे हैं। |
बहार | फूलों के खिलने का मौसम, वसंत-ऋतु | बसंत के आगमन के साथ ही, प्रकृति में बहार आ जाती है। |
अर्थ आधारित Question 5:
Comprehension:
'पगड़ी ओढ़कर आओ।'
Answer (Detailed Solution Below)
अर्थ आधारित Question 5 Detailed Solution
वाक्य में रेखांकित शब्द के स्थान पर उपयुक्त शब्द "बांधकर" होगा। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points
- वाक्य- पगड़ी ओढ़कर आओ
- वाक्य में प्रयुक्त शब्द ओढ़कर रेखांकित शब्द के स्थान पर बांधकर शब्द का प्रयोग होगा।
- सही वाक्य - पगड़ी बांधकर आओ।
- बांधकर अर्थ- लपेटना, आबद्ध करना।
Important Points अन्य विकल्प-
शब्द | अर्थ |
पहनकर | शरीर या अंग विशेष पर धारण करना। |
बिछाकर | कोई चीज जमीन पर दूर तक फैलाना। |
डालकर | किसी पात्र में कोई चीज कुछ ऊँचाई से गिराना, छोड़ना, फेंकना या रखना। |
अर्थ आधारित Question 6:
निम्नलिखित में कौन सा संख्या - संख्या नाम मानक की दृष्टि से सही नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
अर्थ आधारित Question 6 Detailed Solution
संख्या - संख्या नाम मानक की दृष्टि से सही नहीं है - 236611 - दो लाख छत्तीस हजार छह सौ इग्यारा
Key Points
- 236611 - दो लाख छत्तीस हजार छह सौ ग्यारह
अन्य विकल्प -
- 263456 - दो लाख तिरेसठ हजार चार सौ छप्पन
- 263465 - दो लाख तिरेसठ हजार चार सौ पैंसठ
- 236468 - दो लाख छत्तीस हजार चार सौ अड़सठ
Additional Informationकुछ अन्य उदाहरण -
- 243857 - दो लाख तैंतालीस हजार आठ सौ सत्तावन
- 256749 - दो लाख छप्पन हजार सात सौ उनचास
- 265989 - दो लाख पैंसठ हजार नौ सौ नवासी
- 278358 - दो लाख अठहत्तर हजार तीन सौ अट्ठावन
- 287433 - दो लाख सतासी हजार चार सौ तैंतीस
अर्थ आधारित Question 7:
निम्नलिखित में असंगत युग्म है :
Answer (Detailed Solution Below)
अर्थ आधारित Question 7 Detailed Solution
असंगत युग्म है : 98,789 - अट्ठानवे हजार सात सौ उनासी
Key Points
- संगत युग्म है : 98,789 - अट्ठानवे हजार सात सौ नवासी
Additional Informationकुछ अन्य अंकों के हिन्दी अनुवाद -
- 6,869 - छह हजार आठ सौ उनहत्तर
- 7, 659 - सात हजार छह सौ उनसठ
- 8,939 - आठ हजार नौ सौ उनतालीस
- 69,679 - उनहत्तर हजार छह सौ उनासी
- 76, 549 - छिहत्तर हजार पाँच सौ उनचास
- 89,768 - नवासी हजार सात सौ अड़सठ
अर्थ आधारित Question 8:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य का सही अर्थ वाला विकल्प है।
विसर्जित का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?Answer (Detailed Solution Below)
अर्थ आधारित Question 8 Detailed Solution
उपरोक्त विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘छोड़ा हुआ’ है। अन्य विकल्प इसके त्रुटिपूर्ण उत्तर होंगे।
स्पष्टीकरण:
‘विसर्जित’ का शाब्दिक अर्थ है ‘छोड़ा हुआ’ या ‘त्यागा हुआ’। इसलिए इसका सही उत्तर विकल्प ‘छोड़ा हुआ’ होगा।
यह शब्द विशेषण है। विसर्जित के अन्य अर्थ हैं- 1. जिसका विसर्जन हुआ हो 2. श्रद्धापूर्वक प्रवाहित किया गया 3. जो समाप्त हो गया हो 4. जिसका उत्सर्जन हुआ हो।
अन्य विकल्प:
शब्द |
अर्थ |
प्रविष्ट |
घुसा हुआ |
उपागम |
घटित हुआ |
ज्ञापन |
बताना |