वाक्यों का रूपांतरण MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for वाक्यों का रूपांतरण - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Mar 26, 2025

पाईये वाक्यों का रूपांतरण उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें वाक्यों का रूपांतरण MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

Latest वाक्यों का रूपांतरण MCQ Objective Questions

Top वाक्यों का रूपांतरण MCQ Objective Questions

वाक्यों का रूपांतरण Question 1:

“मुझसे अब नहीं चला जाएगा I''- इस वाक्य में कौन-सा वाच्य है ?

  1. कर्मवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. इनमें से कोई भी नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : भाववाच्य

वाक्यों का रूपांतरण Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर 'भाववाच्य' है। 

Key Points 
  • “मुझसे अब नहीं चला जाएगा I'' यह वाक्य 'भाववाच्य का उदाहरण है। 
  • प्रस्तुत वाक्य में न चलने के भाव को बताया जा रहा है 
  • क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

अन्य विकल्प: 

  •  क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, जिसमें केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते है। उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
  • क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो और सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।

Additional Information 

  • क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।

वाक्यों का रूपांतरण Question 2:

'वह दण्ड से बचना चाहता था, इसलिए भाग गया।' - यह एक संयुक्त वाक्य है। इसका सरल रूप होगा -

  1. क्योंकि वह दण्ड से बचना चाहता था इसलिए भाग गया।
  2. दण्ड से बचने के लिए वह भाग गया।
  3. वह भाग गया क्योंकि दण्ड से बचना चाहता था। 
  4. वह भागा क्योंकि उसे दण्ड से बचना था।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : दण्ड से बचने के लिए वह भाग गया।

वाक्यों का रूपांतरण Question 2 Detailed Solution

​सही उत्तर है "दंड से बचने के लिए वह भाग गया।" 

Key Points

  • 'वह दण्ड से बचना चाहता था, इसलिए भाग गया।' इसका संयुक्त रूप दण्ड से बचने के लिए वह भाग गया। 
  • अन्य विकल्प प्रश्न के अनुसार असंगत है। 

Additional Information

रचना के आधार पर वाक्य के प्रकार:

वाक्य  परिभाषा  उदाहरण 
सरल वाक्य वे वाक्य जिनमे एक मनुष्य क्रिया हो उसे सरल वाक्य कहते है।  बच्चे खेल रहे है। 
मिश्र वाक्य  वे वाक्य जिनमे एक से अधिक उपवाक्य हो और प्रथम उपवाक्य प्रधान तथा अन्य उपवाक्य गौड़ हो, वे मिश्र वाक्य कहलाते है।   मालिक ने कहा, कल की छुट्टी रहेगी। 
संयुक्त वाक्य  वे वाक्य जिनमे दो या अधिक उपवाक्य किसी समुच्चय बोधक अव्यय से जुड़े हो।  कल रात तक बाजार की ख़ाक छानते रहे परन्तु काम नहीं बना। 

 

वाक्यों का रूपांतरण Question 3:

जैसे ही वर्षा हुई वैसे ही मोर नाचने लगे। (संयुक्त वाक्य में परिवर्तित कीजिए।)

  1. जब वर्षा हुई तब मोर नाचे
  2. जब वर्षा होती है तब मोर नाचते हैं
  3. वर्षा होते ही मोर नाचते हैं
  4. वर्षा हुई और मोर नाचने लगे।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वर्षा हुई और मोर नाचने लगे।

वाक्यों का रूपांतरण Question 3 Detailed Solution

जैसे ही वर्षा हुई वैसे ही मोर नाचने लगे का संयुक्त वाक्य मे परिवर्तन का सही विकल्प वर्षा हुई और मोर नाचने लगे होगा। 

  • संयुक्त वाक्य - ऐसा वाक्य जिसमे दो वाक्य किसी सयोजक शब्द द्वारा जुड़े हुए हो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • जब वर्षा हुई तब मोर नाचे - मिश्रित वाक्य।
  • वर्षा होते ही मोर नाचते है - मिश्रित वाक्य।
  • जब वर्षा होती है तब मोर नाचते है - मिश्रित वाक्य।

Additional Informationरचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते है -

वाक्य  परिभाषा  उदाहरण 
सरल वाक्य  ऐसे वाक्य जिसमे एक क्रिया और एक ही कर्ता होता है उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते है। बिजली चमक रही है।
संयुक्त वाक्य  ऐसा वाक्य जिसमे दो वाक्य किसी सयोजक शब्द द्वारा जुड़े हुए हो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। राम आया और मोहन गया। 
मिश्रित वाक्य  जिन वाक्यों में एक मुख्य उपवाक्य हो और अन्य गौण उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाते है।  जब वर्षा होती है तब मोर नाचते है।

वाक्यों का रूपांतरण Question 4:

निम्न में भाववाच्य बताइए-

  1. तुम फूल तोडोगे
  2. अब चला जाए
  3. बच्चे खेल रहे हैं
  4. पुस्तक लिखी जाएगी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अब चला जाए

वाक्यों का रूपांतरण Question 4 Detailed Solution

'अब चला जाए' प्रस्तुत पंक्ति में भाववाच्य होगा। अत: विकल्प 2 सही विकल्प होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं होंगे।

स्पष्टीकरण:

'अब चला जाए' पंक्ति में क्रिया का संबंध कर्ता और कर्म से न होकर भाव से है। अत: यहाँ भाववाच्य होगा।

वाच्य – क्रिया के जिस रूप से उसके, कर्ता, कर्म या भाव के अनुसार होने का बोध होता है, उसे वाच्य कहते हैं। जैसे – गोविंद बेर बेचता है।

वाच्य

परिभाषा

उदाहरण

भाववाच्य

जिस वाक्य की क्रिया का संबंध कर्ता और कर्म से न होकर भाव से होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। भाववाच्य की क्रियाएँ हमेंशा पुल्लिंग, एकवचन तथा अकर्मक होती हैं।

जैसे – मुनमुन से चला जाता है। बंदर से घूमा जाता है।

वाक्यों का रूपांतरण Question 5:

'स्कूल बंद हो गया और लड़के घर जाने लगे' का सरल वाक्य में रूपांतरण कौन सा है?

  1. स्कूल बंद होते ही लड़के घर जाने लगे।
  2. स्कूल बंद हुआ कि लड़के घर जाने लगे।
  3. स्कूल बंद होने पर लड़के घर जाने लगे।
  4. ज्यों ही स्कूल बंद हुआ त्यों ही लड़के घर जाने लगे।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : स्कूल बंद होने पर लड़के घर जाने लगे।

वाक्यों का रूपांतरण Question 5 Detailed Solution

'स्‍कूल बंद होने पर लड़के घर जाने लगे।' वाक्‍य का 'सरल वाक्‍य रूपांतरण' है। 

Key Points

  • स्कूल बंद हो गया और लड़के घर जाने लगे। यह संयुक्‍त वाक्‍य का उदाहरण है। 
  • इस वाक्‍य का सही सरल वाक्‍य- 'स्‍कूल बंद होने पर लड़के घर जाने लगे।' 
वाक्‍य  परिभाषा उदाहरण
सरल  ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है। या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। स्‍कूल बंद होने पर लड़के घर जाने लगे।  

अन्‍य विकल्‍प-

वाक्‍य  प्रकार
स्कूल बंद होते ही लड़के घर जाने लगे। मिश्र वाक्‍य
स्कूल बंद हुआ कि लड़के घर जाने लगे। मिश्र वाक्‍य
ज्यो ही स्कूल बंद हुआ त्यों ही लड़के घर जाने लगे। मिश्र वाक्‍य

Additional Informationरचना के आधार पर वाक्‍य के तीन भेद हैं- 

वाक्‍य  परिभाषा  उदाहरण 
सरल वाक्‍य  ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है। या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। स्‍कूल बंद होने पर लड़के घर जाने लगे। 
संयुक्‍त वाक्‍य   जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र या मुख्य उपवाक्य समानाधिकरण योजक से जुड़े हों, वह संयुक्त वाक्य कहलाता है। योजक शब्द − और, परंतु, इसलिए आदि। राम आया और मोहन गया। 
जटिल या मिश्र वाक्‍य  जिस वाक्‍य में एक प्रधान उपवाक्‍य हो और शेष उपवाक्‍य उस पर आश्रित हों, उसे जटिल या मिश्र वाक्‍य कहा जाता है। 

अमित ने वह घर खरीदा जो उसके चाचा का था।

 

वाक्यों का रूपांतरण Question 6:

'‘राम खाना खाएगा' - इस वाक्य का कर्म वाच्य रूप क्या है ?

  1. राम से खाना खाया जाता है।
  2. राम ने खाना खाया।
  3. राम से खाना खाया गया।
  4. राम से खाना खाया जाएगा।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : राम से खाना खाया जाएगा।

वाक्यों का रूपांतरण Question 6 Detailed Solution

'‘राम खाना खाएगा' - इस वाक्य का कर्म वाच्य रूप है - राम से खाना खाया जाएगा।

  • कर्तृवाच्य- राम खाना खाएगा , कर्मवाच्य- राम से खाना खाया जाएगा।

Key Pointsकर्म वाच्य:- 

  • क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का सीधा सम्बन्ध वाक्य में प्रयुक्त कर्म से है अर्थात
  • वाक्य में प्रयुक्त क्रिया के लिंग और वचन में परिवर्तन वाक्य के कर्म के अनुसार हो तो उसे कर्म वाच्य कहते हैं। 
  • उदाहरण-
    • लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।

Additional Information कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में बदलना:-

कर्तृवाच्य:-

  • मैं रामायण पढ़ रहा हूँ।
  • ममता ने रामायण पढ़ी।
  • लता गाना गाएगी।
  • धर्मवीर वेद पढ़ेगा।
  • तुम फूल तोड़ोगे।
  • नौकर चाय लाएगा।

कर्मवाच्य:-

  • मेरे द्वारा रामायण पढ़ी जा रही है।
  • ममता से रामायण पढ़ी गई।
  • लता से गाना गाया जाएगा।
  • धर्मवीर से वेद पढ़ा जाएगा।
  • तुमसे फूल तोड़े जाएंगे।
  • नौकर द्वारा चाय लाई जाएगी।

वाक्यों का रूपांतरण Question 7:

इस सरल वाक्य के मिश्र वाक्य का रूप निम्नलिखित में से कौन सा है?

'उसने अपने को निर्दोष घोषित किया।'

  1. उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।
  2. उसने कहा और वह निर्दोष घोषित हुआ।
  3. उसने कहा कि उसे निर्दोष घोषित किया जाए।
  4. उसने कहा कि मैं अपने को निर्दोष घोषित कर रहा हूँ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।

वाक्यों का रूपांतरण Question 7 Detailed Solution

 सही उत्तर 'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ' है।

Key Points

  • 'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।एक मिश्र वाक्य है क्योंकि इसमें एक प्रधान और एक आश्रित उपवाक्य है।
  • जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

अन्य विकल्प - 

वाक्य प्रकार  

वाक्य 

संयुक्त

उसने कहा और वह निर्दोष घोषित हुआ।


Additional Information 

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। 

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती हैं।

संयुक्त

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया।

मिश्र

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं।

वाक्यों का रूपांतरण Question 8:

'उसने अपने मित्र का पुस्तकालय खरीदा' को मिश्र वाक्य में परिवर्तित करने पर उचित विकल्प होगा-

  1. उसने अपने मित्र का पुस्तकालय खरीद ही लिया।
  2. अपने मित्र का पुस्तकालय उसने खरीदा।
  3. उसने उस पुस्तकालय को खरीदा जो उसके मित्र का था।
  4. वह उसका मित्र है और उसने उसका पुस्तकालय खरीदा।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उसने उस पुस्तकालय को खरीदा जो उसके मित्र का था।

वाक्यों का रूपांतरण Question 8 Detailed Solution

'उसने अपने मित्र का पुस्तकालय खरीदा' को मिश्र वाक्य में परिवर्तित करने पर उचित विकल्प है - 'उसने उस पुस्तकालय को खरीदा जो उसके मित्र का था।' Key Points

  • मिश्र वाक्य - जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य के साथ एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हो उसे मिश्रित वाक्य कहते है।
  • उदाहरण - मेहनत करोगे तो सफलता पाओगे।
  • मिश्र वाक्य में - कि, जो, उतना, जितना, जब, तब, तो,अगर, आदि शब्द आते है।

Additional Informationरचना की दृष्टि से वाक्य तीन प्रकार के होते है।साधारण या सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य, मिश्र वाक्य।

वाक्य  परिभाषा उदाहरण
साधारण वाक्य जिस वाक्य में एक संज्ञा उद्देश्य एवं एक क्रिया विधेय हो तो उसे साधारण वाक्य कहते है। राम जाता है।
संयुक्त वाक्य जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य हो तथा सारे उपवाक्य प्रधान हो उसे संयुक्त वाक्य कहते है।  वह बहुत मेहनत करती है इसलिय वह प्रथम आई।
मिश्र वाक्य जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य के साथ एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हो उसे मिश्रित वाक्य कहते है। मेहनत करोगे तो सफलता पाओगे।

वाक्यों का रूपांतरण Question 9:

‘तुम नहीं जानते कि वह कौन है?’ इस वाक्य को सरल वाक्य में परिवर्तित करें।

  1. तुमने उसे क्यों नहीं जाना?
  2. तुम उसे नहीं जानते।
  3. वह कौन है?
  4. विकल्प 2 और 3

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : तुम उसे नहीं जानते।

वाक्यों का रूपांतरण Question 9 Detailed Solution

‘तुम नहीं जानते कि वह कौन है?’ इस मिश्र वाक्य का सरल वाक्य होगा – ‘तुम उसे नहीं जानते।’ अन्य विकल्प असंगत हैं। इसलिए विकल्प 2 तुम उसे नहीं जानते।उचित उत्तर है।

अन्य विकल्प:

1.      तुमने उसे क्यों नहीं जाना?- प्रश्नवाचक वाक्य परंतु असंगत उत्तर।  

2.      वह कौन है? – प्रश्नवाचक वाक्य परंतु असंगत उत्तर।

विशेष:

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

सरल

ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी।

राकेश पढ़ता है।

कमला और विमला मंदिर जाती है।

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

अभिषेक ने थैला लिया और बाज़ार चला गया।

मिश्र वाक्य

जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

जब तुम पढ़ लोगे तब सो जाना।

वाक्यों का रूपांतरण Question 10:

दिए गए वाक्य का संयुक्त वाक्य ज्ञात कीजिए।

जैसे ही घंटी बजी, मेरी आँखे खुल गई।

  1. घंटी बजी और मेरी आँखें खुल गई।
  2. जब घंटी बजी, तब मेरी आँखें खुली।
  3. घंटी के बजते ही मैनें आँखें खोल ली।
  4. घंटी बजने के बाद मेरी आँखें खुल गई।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : घंटी बजी और मेरी आँखें खुल गई।

वाक्यों का रूपांतरण Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर है - "घंटी बजी और मेरी आँखें खुल गई।"Key Points

  • "जैसे ही घंटी बजी, मेरी आँखे खुल गई।" - इस वाक्य के लिए संयुक्त वाक्य इस प्रकार बनेगा - "घंटी बजी और मेरी आँखें खुल गई।"
  • ऐसा वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों, ऐसे वाक्य को सयुंक्त वाक्य कहते हैं।
  • सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल अथवा मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा सयुंक्त होते हैं।
  • ये उपवाक्य एक दूसरे पर आश्रित नहीं होते एवं सयोजक अव्यय उन वाक्यों को मिलाते हैं।

अन्य विकल्पों का विश्लेषण :- 

  • जब घंटी बजी, तब मेरी आँखें खुली। - यह वाक्य मिश्रित वाक्य का उदाहरण है l
  • घंटी के बजते ही मैनें आँखें खोल ली।, घंटी बजने के बाद मेरी आँखें खुल गई। - यह दोनों वाक्य सरल वाक्य के उदाहरण है l

Additional Information

  • सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।
  • उदाहरण :-
    • रश्मि बहुत बीमार है अतः वह स्कूल नहीं आई l
    • सुरेश ने बहुत परिश्रम किया परंतु वह सफल नहीं हो पाया l
  • ऐसा वाक्य जिसमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता हो और उन वाक्यों का एक ही उद्देश्य हो, ऐसे वाक्य को सरल वाक्य कहा जाता है।
  • उदाहरण:-
    • पूजा खाना खाती है l
    • मैंने नई गाड़ी ली है l
  • ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ साथ कोई भी दूसरा उपवाक्य शामिल हो, उन वाक्य को मिश्र वाक्य कहा जाता है l
  • उदाहरण :-
    • जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ। 
    • तेजस ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है। 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master update teen patti yes teen patti casino teen patti star apk real teen patti