प्रेमचंदोत्तर युग MCQ Quiz - Objective Question with Answer for प्रेमचंदोत्तर युग - Download Free PDF

Last updated on Jun 13, 2025

Latest प्रेमचंदोत्तर युग MCQ Objective Questions

प्रेमचंदोत्तर युग Question 1:

निम्नलिखित में से प्रेमचंद की रचना है :

  1. तमस
  2. त्यागपत्र
  3. सेवासदन
  4. मैला आंचल
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सेवासदन

प्रेमचंदोत्तर युग Question 1 Detailed Solution

प्रेमचंद की रचना है - 'सेवासदन'

  • सेवासदन उपन्यास का प्रकाशन वर्ष 1918 ई है। यह हिन्दी का पहला प्रौढ़ उपन्यास है।
  • यह मूल रूप से उन्‍होंने 'बाजारे-हुस्‍न' नाम से पहले उर्दू में लिखा गया लेकिन इसका हिन्दी रूप 'सेवासदन' पहले प्रकाशित हुआ।
  • यह स्त्री समस्या पर केन्द्रित उपन्यास है जिसमें दहेज-प्रथा, अनमेल विवाह, वेश्यावृत्ति, स्त्री-पराधीनता आदि समस्याओं के कारण और प्रभाव शामिल हैं। 

Key Points

  • प्रेमचंद का अन्य उपन्यास:-
    • सेवासदन (1918) 
    • प्रेमाश्रम (1922)
    • रंगभूमि (1925)
    • निर्मला (1925)
    • गबन (1928)
    • कर्मभूमि (1932)
    • गोदान (1936)

Additional Information 

तमस:-

  • तमस भीष्म साहनी का सबसे प्रसिद्ध उपन्यास है।
  • इसका प्रकाशन 1973 में हुआ था। वे इस उपन्यास से साहित्य जगत में बहुत लोकप्रिय हुए थे।
  • तमस को 1975 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

मैला आँचल:-

  • मैला आँचल फणीश्वरनाथ 'रेणु' का प्रतिनिधि उपन्यास है।
  • यह हिन्दी का श्रेष्ठ और सशक्त आंचलिक उपन्यास है। 
  • नेपाल की सीमा से सटे उत्तर-पूर्वी बिहार के एक पिछड़े ग्रामीण अंचल को पृष्ठभूमि बनाकर रेणु ने
  • इसमें वहाँ के जीवन का, जिससे वह स्वयं ही घनिष्ट रूप से जुड़े हुए थे, अत्यन्त जीवन्त और मुखर चित्रण किया है।

त्यागपत्र:-

  • जैनेंद्र की तीसरी औपन्यासिक कृति 'त्यागपत्र' है।
  • इसका प्रकाशन सन 1937 में हुआ।
  • इसका अनुवाद अनेक प्रादेशिक तथा विदेशी भाषाओं में हो चुका है।
  • हिंदी के भी सर्वश्रेष्ठ लघु उपन्यासों में मृणाल  नामक भाग्यहीना युवती के जीवन पर आधारित यह मार्मिक कथा अत्यंत प्रभावशाली बन सकी है। 

प्रेमचंदोत्तर युग Question 2:

'बाणभट्ट की आत्मकथा' किसका प्रसिद्ध उपन्यास है?

  1. हजारी प्रसाद द्विवेदी
  2. नागार्जुन
  3. जैनेन्द्र
  4. अमृतलाल नागर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्रेमचंदोत्तर युग Question 2 Detailed Solution

  • 'बाणभट्ट की आत्मकथा' हजारी प्रसाद द्विवेदी  प्रसिद्ध उपन्यास है।

Key Pointsबाणभट्ट की आत्मकथा आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी रचित एक ऐतिहासिक हिन्दी उपन्यास है।
इसमें तीन प्रमुख पात्र हैं- बाणभट्ट, भट्टिनी तथा निपुणिका। 

हजारी प्रसाद द्विवेदी: (1907 ई.)

  • आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कबीर को 'भाषा का डिक्टेटर' कहा है।
  • द्विवेदी युग के प्रवर्तक महावीर प्रसाद द्विवेदी थे 
  • हज़ारी प्रसाद द्विवेदी हिन्दी निबन्धकार, आलोचक और उपन्यासकार थे।
  • वे हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत और बाङ्ला भाषाओं के विद्वान थे। 
  • भक्तिकालीन साहित्य का उन्हें अच्छा ज्ञान था।
  • सन 1957  में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

हज़ारी प्रसाद द्विवेदी की प्रमुख रचनाएँ:

  • उन्होंने चार उपन्यास लिखे- 'पुनर्नवा', 'बाणभट्ट की आत्मकथा', 'चारुचंद्रलेख' और 'अनामदास का पोथा'। 
  • उनके अनेक निबंध-संग्रह प्रकाशित हैं- 'कल्पलता', 'अशोक के फूल', 'कूटज', 'विचार प्रवाह'।

Additional Information

रचनाकार  परिचय  प्रमुख रचनाएँ 
नागार्जुन नागार्जुन का असली नाम वैद्यनाथ मिश्र था परंतु हिन्दी साहित्य में उन्होंने नागार्जुन तथा मैथिली में यात्री उपनाम से रचनाएँ कीं। काशी में रहते हुए उन्होंने 'वैदेह' उपनाम से भी कविताएँ लिखी थीं। सन् 1936 में सिंहल में 'विद्यालंकार परिवेण' में ही 'नागार्जुन' नाम ग्रहण किया युगधारा, प्यासी-पथराई आँखें, सतरंगे पंखोंवाली, तुमने कहा था, तालाब की मछलियाँ, हजार-हजार बाँहोंवाली, पुरानी जूतियों का कोरस, भस्मांकुर (खण्डकाव्य), बलचनमा, रतिनाथ की चाची, नयी पौध, कुम्भीपाक, उग्रतारा (उपन्यास), दीपक, विश्वबन्धु (सम्पादन) 
जैनेन्द्र प्रेमचंदोत्तर उपन्यासकारों में जैनेंद्र कुमार (2 जनवरी, 1905 - दिसम्बर 24, 1988) का विशिष्ट स्थान है। वह हिंदी उपन्यास के इतिहास में मनोविश्लेषणात्मक परंपरा के प्रवर्तक के रूप में मान्य हैं। जैनेंद्र अपने पात्रों की सामान्यगति में सूक्ष्म संकेतों की निहिति की खोज करके उन्हें बड़े कौशल से प्रस्तुत करते हैं। 

उपन्यासः 'परख', 'सुनीता', 'त्यागपत्र', 'कल्याणी', 'विवर्त', 'सुखदा', 'व्यतीत' तथा 'जयवर्धन' और 'मुक्ति-बोध'(कथा के पात्र-मैं, पत्नी-राजी, बेटी-अंजु(अन्जो) इत्यादि)

कहानी संग्रहः 'फाँसी', 'वातायन' , 'नीलम देश की राजकन्या', 'एक रात', 'दो चिड़ियाँ', 'पाजेब', 'जयसंधि' तथा 'जैनेंद्र की कहानियाँ' (सात भाग)

अमृतलाल नागर अमृतलाल नागर (17 अगस्त, 1916 - 23 फरवरी, 1990) हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा 1981 में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।  उपन्यास: महाकाल, बूँद और समुद्र , शतरंज के मोहरे, सुहाग के नूपुर  अमृत और विष सात घूंघट वाला मुखड़ा, एकदा नैमिषारण्ये, मानस का हंस, नाच्यौ बहुत गोपाल

प्रेमचंदोत्तर युग Question 3:

"चित्रलेखा" उपन्यास में समाज की रूढ़ियों और नैतिकता के प्रति लेखक का क्या दृष्टिकोण है?

  1. रूढ़ियों को स्वीकार करना और नैतिकता का पालन करना
  2. रूढ़ियों को आधुनिकता के साथ जोड़ना
  3. रूढ़ियों और नैतिकता की परिभाषा पर सवाल उठाना
  4. रूढ़ियों को पूरी तरह अस्वीकार करना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : रूढ़ियों और नैतिकता की परिभाषा पर सवाल उठाना

प्रेमचंदोत्तर युग Question 3 Detailed Solution

उत्तर- रूढ़ियों और नैतिकता की परिभाषा पर सवाल उठाना
 

विश्लेषण:

  • भगवतीचरण वर्मा ने चित्रलेखा, बीजगुप्त और यशोधर के चरित्रों के माध्यम से समाज की रूढ़ियों और नैतिकता की परिभाषा पर सवाल उठाए हैं।
  • चित्रलेखा के तर्क और बीजगुप्त का पतन यह दर्शाते हैं कि नैतिकता एक व्यक्तिगत और सापेक्ष अवधारणा है, जिसे समाज अपने हितों के अनुसार परिभाषित करता है।

प्रेमचंदोत्तर युग Question 4:

उपन्यास में शकुन और अजय के तलाक का मुख्य कारण क्या दर्शाया गया है?

  1. दोनों के बीच वैचारिक मतभेद और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ
  2. आर्थिक समस्याएँ और सामाजिक दबाव
  3. पारिवारिक हस्तक्षेप और सामाजिक रूढ़ियाँ
  4. बंटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर मतभेद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : दोनों के बीच वैचारिक मतभेद और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ

प्रेमचंदोत्तर युग Question 4 Detailed Solution

उत्तर है - दोनों के बीच वैचारिक मतभेद और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ

विश्लेषण: शकुन और अजय के तलाक का मुख्य कारण उनके वैचारिक मतभेद और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ हैं। शकुन स्वतंत्र और महत्वाकांक्षी है, जबकि अजय अधिक पारंपरिक और अपने करियर में व्यस्त है। इन मतभेदों के कारण उनकी वैवाहिक जिंदगी में दरार आती है।

प्रेमचंदोत्तर युग Question 5:

‘मानस का हंस’ के आधार पर कौन से कथन सत्य हैं?

(A) तुलसीदास का जन्म 1532 ई. में विक्रमपुर गाँव में हुआ।

(B) रत्नावली ने तुलसीदास को उलाहना देकर वैराग्य की ओर प्रेरित किया।

(C) तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना काशी में पूरी की।

(D) तुलसीदास ने राजाश्रय स्वीकार कर अकबर के दरबार में कथा सुनाई।

(E) नरहरिदास ने तुलसीदास का नाम रामबोला से तुलसीदास रखा।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. केवल (A), (D), (E)
  2. केवल (B), (C), (D)
  3. केवल (A), (C), (D)
  4. केवल (A), (B), (C)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 :
केवल (A), (B), (C)

प्रेमचंदोत्तर युग Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है- केवल (A), (B), (C)

Key Points

  • (A) सत्य: तुलसीदास का जन्म 1532 ई. (1589 वि.) में बाँदा जिले के विक्रमपुर गाँव में हुआ।
  • (B) सत्य: रत्नावली ने तुलसीदास को उलाहना दिया, जिसके बाद वे वैराग्य की ओर मुड़े और चित्रकूट गए।
  • (C) सत्य: तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना काशी में 2 वर्ष 7 महीने 26 दिन में पूरी की।
  • (D) असत्य: तुलसीदास ने रहीम के राजाश्रय प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
  • (E) सत्य: नरहरिदास ने सूकर क्षेत्र में तुलसी का पत्ता गिरने पर उनका नाम तुलसीदास रखा, लेकिन विकल्प में यह शामिल नहीं है।

Important Pointsमानस का हंस-

  • रचनाकार- अमृत लाल नागर 
  • विधा- उपन्यास
  • प्रकाशन वर्ष- 1972 ई. 
  • विषय-
    • यह गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर आधारित है।
    • नागरजी ने इसे गहरे अध्ययन और मंथन के पश्चात अपने विशिष्ट लखनवी शैली में लिखा है।
  • मुख्य पात्र-
    • मैना कहारिन
    • बतासो
    • रतना
    • राजा भगत 
    • श्यामो की बुआ
    • बाबा -तुलसीदास
    • संत बेनीमाधव 
    • पण्डित गणपति उपाध्याय
    • बूढ़ा रमज़ानी  

Additional Information

अमृत लाल नागर- 

  • जन्म- 17 अगस्त 1916- 23 फरवरी 1990 ई. 
  • जन्म स्थान-आगरा, उत्तर प्रदेश,पिता- राजाराम नागर   
  • उपन्यास-
    • महाकाल (1947 ई.)
    • सेठ बांकेलाल (1955 ई.)
    • बूँद और समुद्र (1956 ई.)
    • शतरंज के मोहरे (1959 ई.)
    • सुहाग के नुपूर (1960 ई.)
    • अमृत और विष (1966 ई.)
    • सात घूँघट वाला मुखड़ा (1968 ई.)
    • एकदा नैमिषारण्ये (1972 ई.)
    • मानस का हंस (1973 ई.)
    • नाच्यो बहुत गोपाल  (1978 ई.)
    • खंजन नयन  (1981 ई.)
    • बिखरे तिनके (1982 ई.)
    • अग्निगर्भा (1983 ई.)
    • करवट (1985 ई.)
    • पीढ़ियाँ (1990 ई.) आदि। 

Top प्रेमचंदोत्तर युग MCQ Objective Questions

मैला आँचल के लेखक हैं

  1. फणीश्वरनाथ रेणु'
  2. नागार्जुन
  3. रामेश्वर शुक्ल 'अंचल'
  4. मोहन राकेश

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : फणीश्वरनाथ रेणु'

प्रेमचंदोत्तर युग Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

मैला आँचल के लेखक फणीश्वरनाथ रेणु' हैं। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 फणीश्वरनाथ रेणु होगा ।

Key Points

फणीश्वर नाथ 'रेणु ' की रचनाये:

उपन्यास

मैला आंचल, परती परिकथा ,जूलूस, दीर्घतपा. कितने चौराहे , पलटू बाबू रोड

कथा-संग्रह

एक आदिम रात्रि की महक, ठुमरी, अग्निखोर, अच्छे आदमी, रिपोर्ताज ,ऋणजल-धनजल

प्रसिद्ध कहानियां

मारे गये गुलफाम (तीसरी कसम), एक आदिम रात्रि की महक, लाल पान की बेगम , पंचलाइट, तबे एकला चलो रे , ठेस

Additional Information

रचनाकार

रचना

मोहन राकेश

अंधेरे बंद कमरे, अन्तराल, न आने वाला कल

नागार्जुन

युगधारा , प्यासी पथराई आँखें, तुमने कहा था, नयी पौध

रामेश्वर शुक्ल 'अंचल'

मधुलिका, 'अपराजिता, 'किरण बेला, 'वर्षांत के बादल

'तितली' किसकी रचना है?

  1. जयशंकर प्रसाद
  2. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल 
  3. श्याम सुंदर दास
  4. आचार्य महावीर प्र. द्विवेदी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : जयशंकर प्रसाद

प्रेमचंदोत्तर युग Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - ‘जयशंकर प्रसाद’।

  • तितली जयशंकर प्रसाद की रचना है।

Key Points

  • तितली सामाजिक पृष्ठभूमि पर लिखित जयशंकर प्रसाद का दूसरा उपन्यास है।
  • इसके केंद्र में गाँव है। इसका प्रकाशन सन् 1934 ई॰ में भारती भंडार, इलाहाबाद से हुआ था।

Additional Information

रचनाकार रचनाएँ
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल रसमीमांसा, चिंतामणि।
श्याम सुंदर दास साहित्यालोचन, रूपकहस्य।
आचार्य महावीर प्र. द्विवेदी नैषध चरित्र चर्चा, विनय विनोद, देवी स्तुति-शतक।

कौन सा उपन्यास अज्ञेय का नहीं है?

  1. शेखर एक जीवनी
  2. अजय की डायरी
  3. अपने-अपने अजनबी
  4. नदी के द्वीप

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अजय की डायरी

प्रेमचंदोत्तर युग Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • अजय की डायरी, उपन्यास अज्ञेय द्वारा रचित नही है।
  • अजय की डायरी के लेखक = देवराज
  • अजय की डायरी के प्रमुख पात्र: भुवन, रेखा, गौरा, चंद्र, माधव
  • विश्वविद्यालय की पृष्ठभूमि पर आधारित उपन्यास
  • प्रकाशन वर्ष: 1960


Additional Information

  • अज्ञेय का पूरा नाम - सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय'
  • अज्ञेय महत्वपूर्ण रचनाएँ निम्न है:-
  • हरी घास पर क्षण भर - कविता संग्रह - सन् 1949
  • 1964 में आँगन के पार द्वार पर साहित्य अकादमी पुरस्कार
  • 1979 में कितनी नावों में कितनी बार पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ। 

'अधखिला फूल' किसके द्वारा रचित उपन्यास है?

  1. अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
  2. जयशंकर प्रसाद
  3. देवकी नंदन खत्री
  4. चतुरसेन शास्त्री

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

प्रेमचंदोत्तर युग Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

'अधखिला फूल 'अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'' द्वारा रचित उपन्यास है।

  • प्रकाशन वर्ष : 1907

Key Points

  • चोखे चौपदे मुक्तक काव्य श्रेणी का श्रेष्ठ काव्य है, इसके लेखक भी अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' है।
  • अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की अन्य रचनाएँ-
    • मुक्तक काव्य - चोखे चौपदे, चुभते चौपदे, कल्पलता, बोलचाल, पारिजात और हरिऔध सतसई 
    • उपन्यास - ठेठ हिंदी का ठाठ और अधखिला फूल
  • महाकाव्य - प्रियप्रवास, वैदेही वनवास  

Additional Information

न्य विकल्प-

  • कनुप्रिया - धर्मवीर भारती
  • पथिक - रामनरेश त्रिपाठी

निम्न में कौन सा सही सुमेलित नहीं है

  1. गुनाहों के देवता - धर्मवीर भारती
  2. कितने पाकिस्तान - कमलेश्वर
  3. सारा आकाश - राजेंद्र यादव
  4. उसका बचपन - मन्नू भण्डारी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उसका बचपन - मन्नू भण्डारी

प्रेमचंदोत्तर युग Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • उपन्यास आधुनिक गद्य की एक प्रमुख विधा है जिसका जन्म 18 वीं शताब्दी में पश्चिम में हुआ ।
  • उपन्यास का अर्थ है वह रचना जो सामाजिक जीवन के निकट हो , सामाजिक जीवन के निकट होने के कारण ही उपन्यास को ' आधुनिक युग का महाकाव्य ' कहा गया है ।
  • उसका बचपन उपन्यास मन्नू भंडारी द्वारा लिखित नहीं है, यह उपन्यास कृष्ण बलदेव वैद ने लिखा है ।

​​Key Points

  • 'आपका बंटी 'और' महाभोज' मन्नू भंडारी के चर्चित उपन्यास हैं ।
  • आपका बंटी तलाकशुदा दम्पति और उनकी संतान को केंद्र में रखकर लिखा गया है ।
  • महाभोज में समकालीन राजनीति में मूल्यहीनता की प्रवृत्ति का चित्रण हुआ है ।
  • एक इंच मुस्कान राजेंन्द्र यादव और मन्नू भंडारी की सहयोगी रचना है ।

 

  • गुनाहों का देवता - 1949 ई., धर्मवीर भारती कृत यह उपन्यास सुधा और चंदर की भावुकतापूर्ण प्रेमकथा है ।
  • कितने पाकिस्तान - 2000 ई., धर्म, जाति, भाषा आदि तमाम आधारों पर समाज को बाँटने की कुत्सित प्रवृत्ति का चित्रण हुआ है ।
  • सारा आकाश - 1960 ई., राजेन्द्र यादव कृत ' प्रेत बोलते हैं ' उपन्यास बाद में सारा आकाश नाम से प्रकाशित हुआ, असफल दाम्पत्य जीवन का चित्रण ।
  • उसका बचपन - 1957 ई., विभाजन पर आधारित ।

'गोदान' कब प्रकाशित हुआ?

  1. 1932 ई.
  2. 1918 ई.
  3. 1936 ई.
  4. 1926 ई.

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 1936 ई.

प्रेमचंदोत्तर युग Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • गोदान (1936 ई.)
    • गोदान, प्रेमचन्द का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण उपन्यास माना जाता है। 
    • इसका प्रकाशन 1936 ई० में हिन्दी ग्रन्थ रत्नाकर कार्यालय, बम्बई द्वारा किया गया था।
    • गोदान में भारतीय किसान का संपूर्ण जीवन - उसकी आकांक्षा और निराशा, उसकी धर्मभीरुता और भारतपरायणता के साथ स्वार्थपरता ओर बैठकबाजी, उसकी बेबसी और निरीहता- का जीता जागता चित्र उपस्थित किया गया है।
    • प्रमुख पात्र 
      • ग्रामीण पात्र :- होरी, झिंगुरी सिंह, सिलिया, गोबर, धनिया, झुनिया, दातादीन, मातादीन, नोखे राम
      • नगरिय पात्र :-  दुलारी, सहूआइन, राय साहब, अमरपाल सिंह, ओंकारनाथ, श्याम बिहारी तन्खा, खन्ना, मेहता, मिर्जाखुर्शीद,मालती

Key Points

  • परीक्षा गुरु :- श्रीनिवास दास , 1882 ईस्वी
  • गोदान :- प्रेमचंद , 1936 ईस्वी
  • शेखर एक जीवनी :- अज्ञेय , 1941 ईस्वी 
  • तमस :- भीष्म साहनी , 1973 ईस्वी
Additional Information
  • परीक्षा गुरू
    • परीक्षा गुरू "हिन्दी का प्रथम उपन्यास" था।
    • जिसकी रचना भारतेन्दु युग के प्रसिद्ध नाटककार लाला श्रीनिवास दास ने 25 नवम्बर,1882 को की थी।
    • प्रमुख पात्र :- लाला मदनमोहन, ब्रजकिशोर, मुंशी चुन्नीलाल, मास्टर शंभू दयाल
  •  शेखर एक जीवनी
    • शेखर एक जीवनी, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्सयायन अज्ञेय का मनोविश्लेषणात्मक उपन्यास है। 
    • इसके दो भाग हैं
      • प्रथम भाग का प्रकाशन 1941 में
      • दूसरे भाग का प्रकाशन 1944 में  
    • इसमें अज्ञेय ने बालमन पर पड़ने वाले काम, अहम और भय के प्रभाव तथा उसकी प्रकृति पर मनोवैज्ञानिक ढंग से विचार किया है।
    • प्रमुख पात्र :- शेखर, सरस्वती, शशि, शारदा, शांति
  • तमस
    • तमस, भीष्म साहनी का सबसे प्रसिद्ध उपन्यास है। 
    • इसका प्रकाशन 1973 में हुआ था। 
    • तमस को 1975 में "साहित्य अकादमी पुरस्कार" से भी सम्मानित किया गया था।
    • प्रमुख पात्र :- वानप्रस्थ जी, मुराद अली, नत्थू, रिचर्ड, लीजा, बख्शी जी, जरनैल सिंह, हरनाम, बंन्तो, लक्ष्मी नारायण, नूर इलाही, मोहन

निम्‍नलिखित मे से किस उपन्‍यास मे 'लाला मदनमोहन' के दीवानखाने का वर्णन किया गया है

  1. भाग्‍यवती
  2. परीक्षा गुरू
  3. नूतन ब्रह्मचारी
  4. श्‍यामा स्‍वप्न

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : परीक्षा गुरू

प्रेमचंदोत्तर युग Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

लाला मदनमोहन परीक्षागुरू उपन्यास के मुख्य पात्र हैं जो कि महाजनी संस्कृति के प्रतीक हैंI यहाँ उन्हीं के दीवानखाने का वर्णन किया गया हैI

Key Points

  • हिन्दी का पहला मौलिक उपन्यास I
  • लेखक - लाला श्रीनिवासदास 
  • प्रकाशन - 1882 I 
  • इसमें दिल्ली के सेठ मदनमोहन की कहानी है जो कुसंगति के कारण अपना धन बर्बाद कर देते हैं और फिर एक मित्र के प्रयासों द्वारा कुसंगति से बहार निकलते हैंI    
  • इस उपन्यास के माध्यम से लेखक ने यह सन्देश दिया है कि सच्चे मित्र की पहचान विपत्ति में होती है और परीक्षा ही सबसे बड़ा गुरु हैI 
  • पात्र - लाला मदनमोहन, वकील बृजकिशोर, मुंशी चुन्नीलाल, मास्टर शम्भूदयाल, पुरुषोत्तमदास आदि I

Additional Information

  • भाग्यवती - श्रद्धाराम फिलौरी - 1877 में प्रकाशित हुआI
  • नूतन ब्रह्मचारी - बालकृष्ण भट्ट -  1886 में प्रकाशित हुआI
  • श्यामा स्वप्न- ठाकुर जगमोहन सिंह - 1888 में प्रकाशित हुआI 

निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है

  1. आधा गाँव - राही मासूम रजा
  2. रागदरबारी - फणीश्वरनाथ रेणु
  3. तमस - भीष्म साहनी
  4. दिव्या - यशपाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : रागदरबारी - फणीश्वरनाथ रेणु

प्रेमचंदोत्तर युग Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

रागदरबारी - फणीश्वरनाथ रेणु, युग्म गलत है।

  • राग दरबारी श्री लाल शुक्ल जी का प्रसिद्ध उपन्यास है।

Key Points

  • राग दरबारी : शिवपाल गंज का चित्रण
  • ‘राग दरबारी’ का लेखन 1964 के अन्त में शुरू हुआ और अपने अन्तिम रूप में 1967 में समाप्त हुआ। 
  • 1968 में इसका प्रकाशन हुआ और 1969 में इस पर श्रीलाल शुक्ल को "साहित्य अकादमी" का पुरस्कार मिला। 
  • 1986 में एक दूरदर्शन-धारावाहिक के रूप में इसे लाखों दर्शकों की सराहना प्राप्त हुई।

Additional Information

  • फणीश्वर नाथ रेणु के उपन्यास:
    • मैला आंचल -  सन् 1954
    • परिती कथा -  सन् 1957
    • दीर्घतपा  -  सन् 1963
    • जुलुस  -  सन् 1965
    • पलटू बाबू रोड -  सन् 1971

'मैला आंचल' उपन्‍यास के पात्र नहीं है -

  1. प्रशांत और कालीचरण
  2. श्रीधर और सरस्‍वती
  3. कमली और सुमरितदास
  4. हरगौरी सिंह और मंगलादेवी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : श्रीधर और सरस्‍वती

प्रेमचंदोत्तर युग Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

'मैला आंचल' उपन्‍यास के पात्र-2) श्रीधर और सरस्‍वती नहीं है।

Important Points

  • फणीश्वरनाथ रेणु की कालजयी कृति 'मैला आँचल' हिंदी का श्रेष्ठ और सशक्त आंचलिक उपन्यास है।
  • इसका प्रकाशन वर्ष-1954 है।
  • इस उपन्यास की कथावस्तु बिहार राज्य के पूर्णिया जिले के मेरीगंज की ग्रामीण जिंदगी से सम्बंधित है।

Hint  

पात्र

पात्र परिचय

प्रशांत

डॉक्टर,प्रमुख पात्र

कालीचरण

मेरीगंज के जागरण का दूसरा महत्तवपूर्ण पात्र

कमली

स्त्री पत्रों में प्रमुख पात्र

सुमरितदास

गौण पात्र

हरगौरी सिंह

तहसीलदार

मंगलादेवी

चरखा सेंटर की मास्टरनी

 

'झूला नट' उपन्यास की रचनाकार है:

  1. मैत्रेयी पुष्पा
  2. मृदुला गर्ग
  3. उषा प्रियंवदा
  4. शिवानी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मैत्रेयी पुष्पा

प्रेमचंदोत्तर युग Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • झूला नट उपन्यास की रचना मैत्रेयी पुष्पा जी की है, अत: सही विकल्प 1) मैत्रेयी पुष्पा ही।
  • यह मैत्रेयी पुष्पा जी का एक प्रसिद्ध उपन्यास है।

Key Points 

मैत्रेयी पुष्पा जी की अन्य प्रसिद्ध रचनाएँ-

  • 'कस्तूरी कुंडली बसैं'
  •  'बेतवा बहती रही'
  • 'स्मृति दंश', 'फैसला'
  • 'सिस्टर'
  • 'अब फूल नहीं खिलते'
  • गुड़िया भीतर गुड़िया (आत्मकथा)
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti 51 bonus lucky teen patti teen patti refer earn