साहित्य का इतिहास MCQ Quiz - Objective Question with Answer for साहित्य का इतिहास - Download Free PDF
Last updated on Jun 17, 2025
Latest साहित्य का इतिहास MCQ Objective Questions
साहित्य का इतिहास Question 1:
'निराला की साहित्य साधना' किसकी रचना है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 1 Detailed Solution
सही उत्तर है- "रामविलास शर्मा"। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points
- रचना- निराला की साहित्य साधना।
- रचनाकार- रामविलास शर्मा।
- विधा- जीवनी।
- प्रकाशन- 1969।
- पुरस्कार- 1970 में साहित्य अकादमी पुरस्कार।
Important Points
लेखक | रचना |
रामविलास शर्मा | प्रेमचन्द और उनका युग, भाषा साहित्य और संस्कृति, प्रगति और परम्परा, भाषा और समाज, (आलोचनात्मक ग्रंथ) निराला की साहित्य साधना (जीवनी)। |
निराला | परिमल, गीतिका, अनामिका, तुलसीदास, कुकुरमुत्ता, अणिमा, नए पत्ते, बेला, अर्चना, आराधना, गीतगुंज (काव्य संग्रह)। |
नामवर सिंह | कविता के नये प्रतिमान , छायावाद , दूसरी परम्परा की खोज, इतिहास और आलोचना (आलोचना ग्रंथ) बक़लम ख़ुद ( निबंध - संकलन )। |
हजारी प्रसाद द्विवेदी | अशोक के फूल, विचार और वितर्क, कल्पलता, कुटज, आलोक पर्व ( निबंध - संकलन ), चारूचंद्रलेख, बाणभट्ट की आत्मकथा, पुनर्नवा, अनामदास का पोथा (उपन्यास), सूर - साहित्य, कबीर, हिंदी साहित्य की भूमिका, कालिदास की लालित्य-योजना (आलोचनात्मक ग्रंथ )। |
साहित्य का इतिहास Question 2:
महादेवी वर्मा की कृति नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 2 Detailed Solution
सही उत्तर 'आँगन के पार द्वार' है।
आंगन के पार द्वार हिन्दी के विख्यात साहित्यकार अज्ञेय द्वारा रचित एक कविता–संग्रह है जिसके लिये उन्हें सन् 1964 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसमें तीन कविताएँ संकलित की गयी हैं- 1.अन्त:सलिला, 2.चक्रांत शिला, 3.असाध्य वीणा।
Key Points
- महादेवी वर्मा ने अधिकतर भावप्रधान गीत लिखें हैं ।
- महादेवी का अज्ञात प्रिय के प्रति दुःख प्रणय दुःखप्रधान है ।
- छायावाद कवियों में सर्वाधिक रहस्यभावना महादेवी वर्मा में पाई जाती है ।
Important Points
- महादेवी वर्मा की रचना 'यामा' में 'निहार' , 'रश्मि' , 'नीरजा' तथा 'सांध्यगीत' के महत्वपूर्ण गीतों का संकलन किया गया ।
- नीहार - 1930 ई.
- सांध्यगीत - 1936 ई.
- नीरजा - 1935 ई.
साहित्य का इतिहास Question 3:
‘कानन कुसुम’ किसकी रचना है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 3 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से ‘कानन कुसुम’ ‘जयशंकर प्रसाद' की रचना है। अन्य विकल्प यहाँ अनुचित उत्तर हैं। अत: इसका उचित उत्तर विकल्प 3 ‘जयशंकर प्रसाद’ है।
स्पष्टीकरण:
‘कानन कुसुम’ रचना ‘जयशंकर प्रसाद’द्वारा रचित काव्य है।
अन्य विकल्प:
बाबू श्यामसुन्दर दास |
साहित्यालोचन |
रामधारी सिंह दिनकर |
रश्मिरथी |
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल |
चिंतामणि |
साहित्य का इतिहास Question 4:
'उच्छ्वास' किसकी रचना है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 4 Detailed Solution
'उच्छ्वास' सुमित्रानंदन पंत की रचना है। अन्य विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 2 सुमित्रानंदन पंत सही उत्तर है।
Additional Information
- सुमित्रानंदन पंत प्रमुख छायावादी कवि हैं। विद्वानों ने उनकी रचनाओं को चार वर्गों में विभाजित किया है - छायावादी, प्रगतिवादी, अंतश्चेतनावादी, नव मानवता वादी।
- 'उच्छ्वास' की रचना उन्होंने 1920 ई. में की थी। यह उनकी प्रथम छायावादी रचना है। सुमित्रानन्दन पंत को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। पंत जी को 'संवेदनशील ऐंद्रियबोध का कवि' कहा जाता है।
- सुमित्रानंदन पंत की अन्य रचनाएं हैं - ग्रंथि, वीणा, पल्लव, ग्राम्या, स्वर्ण किरण, चिदंबरा, युगवाणी आदि।
साहित्य का इतिहास Question 5:
'कामायनी' के रचनाकार है-
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 5 Detailed Solution
'कामायनी' के रचनाकार जयशंकर प्रसाद है. सही उत्तर विकल्प 1 'जयशंकर प्रसाद' है।
Key Points
- कामायनी -
कामायनी हिंदी भाषा का एक महाकाव्य है। इसके रचयिता जयशंकर प्रसाद हैं। यह आधुनिक छायावादी युग का सर्वोत्तम और प्रतिनिधि हिंदी महाकाव्य है। 'प्रसाद' जी की यह अंतिम काव्य रचना 1936 ई. में प्रकाशित हुई, परंतु इसका प्रणयन प्राय: 7-8 वर्ष पूर्व ही प्रारंभ हो गया था। 'चिंता' से प्रारंभ कर 'आनंद' तक 15 सर्गों के इस महाकाव्य में मानव मन की विविध अंतर्वृत्तियों का क्रमिक उन्मीलन इस कौशल से किया गया है कि मानव सृष्टि के आदि से अब तक के जीवन के मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक विकास का इतिहास भी स्पष्ट हो जाता है।
कला की दृष्टि से कामायनी छायावादी काव्यकला का सर्वोत्तम प्रतीक माना जा सकता है। चित्तवृत्तियों का कथानक के पात्र के रूप में अवतरण इस काव्य की अन्यतम विशेषता है। और इस दृष्टि से लज्जा, सौंदर्य, श्रद्धा और इड़ा का मानव रूप में अवतरण हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है।कामायनी प्रत्यभिज्ञा दर्शन पर आधारित है। साथ ही इस पर अरविन्द दर्शन और गांधी दर्शन का भी प्रभाव यत्र तत्र मिल जाता है।
-
जयशंकर प्रसाद -
- जयशंकर प्रसाद -हिन्दी कवि, नाटककार, उपन्यासकार तथा निबन्धकार थे। वे हिन्दी के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। उन्होंने हिन्दी काव्य में एक तरह से छायावाद की स्थापना की जिसके द्वारा खड़ी बोली के काव्य में न केवल कमनीय माधुर्य की रससिद्ध धारा प्रवाहित हुई, बल्कि जीवन के सूक्ष्म एवं व्यापक आयामों के चित्रण की शक्ति भी संचित हुई और कामायनी तक पहुँचकर वह काव्य प्रेरक शक्तिकाव्य के रूप में भी प्रतिष्ठित हो गया। बाद के प्रगतिशील एवं नई कविता दोनों धाराओं के प्रमुख आलोचकों ने उसकी इस शक्तिमत्ता को स्वीकृति दी। इसका एक अतिरिक्त प्रभाव यह भी हुआ कि खड़ीबोली हिन्दी काव्य की निर्विवाद सिद्ध भाषा बन गयी।
Top साहित्य का इतिहास MCQ Objective Questions
“लज्जा” किस लेखक/लेखिका की कृति है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFतस्लीमा नसरीन, यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है।
- लज्जा 1993 में प्रकाशित एक बांग्ला उपन्यास है। अत: सही विकल्प 1 तस्लीमा नसरीन है।
Additional Information
अन्य रचनकारों की प्रमुख रचनाएँ-
यशपाल |
झूठा सच, मेरी तेरी उसकी बात, दादा कॉमरेड, फूलो का कुर्ता आदि| |
तस्लीमा नसरीन |
लज्जा, अमार मेयबाला आदि| |
कन्हैया लाल |
लोपामुद्रा, लोह मर्शिनी |
जैनेन्द्र कुमार |
परख, सुनीता, त्यागपत्र, कल्याणी आदि। |
इनमें से कौन सी गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFअँधा युग गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 " अँधा युग" होगा ।
Key Points
गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना:
कविता संग्रह |
चाँद का मुँह टेढ़ा है, भूरी भूरी खाक धूल |
कहानी संग्रह |
काठ का सपना, विपात्र, सतह से उठता आदमी |
आलोचना |
कामायनी : एक पुनर्विचार, नई कविता का आत्मसंघर्ष, नए साहित्य का सौंदर्यशास्त्र |
अन्य विकल्प :
रचना: |
रचनाकार |
अँधा युग |
धर्मवीर भारती |
Additional Information
धर्मवीर भारती द्वारा रचित रचना
कहानी संग्रह |
मुर्दों का गाँव, स्वर्ग और पृथ्वी, चाँद और टूटे हुए लोग, बंद गली का आखिरी मकान, |
काव्य रचनाएं |
ठंडा लोहा, सात गीत वर्ष, कनुप्रिया, सपना अभी भी |
उपन्यास |
गुनाहों का देवता, सूरज का सातवां घोड़ा, ग्यारह सपनों का देश, प्रारंभ व समापन |
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि- सत्यार्थ प्रकाश उपन्यास के लेखक का नाम क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFसत्यार्थ प्रकाश उपन्यास के लेखक का नाम दयानन्द सरस्वती है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 दयानन्द सरस्वती होगा ।
सत्यार्थ प्रकाश आर्य समाज का प्रमुख ग्रन्थ है जिसकी रचना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने 1875 ई में हिन्दी में की थी। ग्रन्थ की रचना का कार्य स्वामी जी ने उदयपुर में किया। लेखन-स्थल पर वर्तमान में सत्यार्थ प्रकाश भवन बना है। |
अन्य विकल्प :
रचनाकार |
रचना |
हर्ष वर्धन |
नागानन्द, रत्नावली और प्रियदर्शिका |
अरबिंदो घोष |
दिव्य जीवन, द मदर, लेटर्स आन् योगा, सावित्री, योग समन्वय, फ्यूचर पोयट्री |
भवभूति |
महावीरचरितम् , उत्तररामचरितम् , मालतीमाधव |
'देवदास' उपन्यास पर तीन बार फिल्म बन चुकी है। उपन्यासकार का क्या नाम है।
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF'देवदास' उपन्यास के उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय है इसलिए सही उत्तर विकल्प 2 शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय है।
- प्रकाशन वर्ष - 1917ई.
- रचनाकार - शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
- पात्र - देवदास, पारो,चंद्रमुखी, भोलानाथ, नारायण मुखर्जी, नीलकंठ, धर्मदास, मनोरमा, हरिमति, भुवन चौधरी, महेन्द्रदास,यशोदा।
Key Points शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय-
- जन्म- 1876-1938ई.
- शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
- इनकी सर्वाधिक कृतियाँ गाँव के लोगों के जीवन शैली, उनके संघर्ष एवं उनके द्वारा झेले गये संकट पर आधारित है।
- प्रमुख उपन्यास-
- बड़दिदि-1913 ई.
- बिराजबौ-1914 ई.
- परिणीता-1914 ई.
- बैकुन्ठेर उइल- 1915ई.
- पल्लीसमाज-1916 ई.
- चन्द्रनाथ-1916ई.
- अरक्षणीया-1916ई.
- पन्डितमशाइ-1917 ई. आदि।
सन 2001 में कथाकार संजीव को उनकी किस रचना के लिए इंदू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्नान, लंदन दिया गया।
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFजंगल जहाँ शुरू होता है, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।
सन 2001 में कथाकार संजीव को उनकी “जंगल जहाँ शुरू होता है” रचना के लिए इंदू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्नान, लंदन दिया गया। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 1"जंगल जहां शुरू होता है" है।
- यह जंगल और जनजातियों पर आधारित एक रचना है।
- यह उपन्यास विधा में लिखी हुई रचना है।
अन्य रचनाएँ-
- ऑपरेशन जोनाकी- नाटक - संजीव
'कविप्रिया' के रचनाकार है -
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF'कविप्रिया' के रचनाकार है - केशवदास अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- कविप्रिया (1601 ई.) रीति काल के प्रसिद्ध कवि केशवदास द्वारा लिखा गया ग्रंथ है।
- अपने इस ग्रंथ में केशव ने 'अलंकार' शब्द को उसी व्यापक अर्थ में ग्रहण किया है, जैसे दण्डी, वामन आदि आचार्यों ने।
- कविप्रिया कविजनों का मार्गदर्शक ग्रंथ कहा जा सकता है। इसमें कवि-कर्त्तव्यों तथा अलंकारों का विवेचन है।
Important Pointsकेशवदास-
- जन्म - 1555 - 1617 ई.
- हिन्दी के प्रसिद्ध रीतिकालीन कवि थे,
- जिनका समय भक्ति काल के अंतर्गत पड़ता है।
- मुख्य रचनाएँ -
- रसिकप्रिया (1591 ई.)
- कविप्रिया' और 'रामचन्द्रिका (1601 ई.)
- विज्ञानगीता (1610 ई.)
- जहाँगीरजसचन्द्रिका (1612 ई.)
Additional Informationबिहारी लाल -
- जन्म - 1595 - 1663 ई.
- बिहारीलाल चौबे या बिहारी हिंदी के रीति काल के प्रसिद्ध कवि थे।
- मुख्य रचनाएँ -
- बिहारी सतसई
मलिक मुहम्मद जायसी -
- जन्म- 1397-1494 ई.
- भक्तिकाल की निर्गुण प्रेमाश्रयी शाखा व मलिक वंश के कवि है।
- जायसी अत्यंत उच्चकोटि के सरल और उदार सूफ़ी महात्मा थे।
- मुख्य रचनाएँ-
- पद्मावत
- अखरावट
- आख़िरी कलाम
- चित्ररेखा
- कहरानामा आदि।
भूषण -
- जन्म- 1613-1715 ई.
- रीतिकाल के तीन प्रमुख हिन्दी कवियों में से एक हैं।
- मुख्य रचनाएँ-
- शिवराज भूषण
- शिवा बावनी
- छत्रसाल दशक
सतरहवें ‘रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया था।
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFइंद्रा डांगी, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।
सतरहवें ‘रमाकांत स्मृति कहानाी पुरस्कार’ से इंद्रा डांगी सम्मानित किया गया था। अत: सही विकल्प 1 'इंद्रा डांगी' है।
अन्य विशेष
- इंद्रा डांगी जी को अपनी कहानी इमरान साहब के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
- वर्ष 2013 में यह सम्मान प्राप्त हुआ।
- इंद्रा डांगी के ने रचनाएँ- बोतल का पानी, लीप सेकेण्ड
Mistake Points रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार
- रमाकांत छठे दशक के महत्वपूर्ण कथाकारों में से एक हैं. दो दिसम्बर १1932 को जन्मे इस कथाकार के चर्चित कहानी संग्रह हैं- कार्लो हब्शी का संदूक, जिन्दगी भर का झूठ, उसकी लड़ाई, एक विपरीत कथा और कोई और बात. रमाकांत के महत्वपूर्ण उपन्यास हैं जुलूस वाला आदमी, छोटे छोटे महायुद्ध, उपसंस्कार, खोयी हुयी आवाज़, तीसरा देश, दरवाज़े पर आग, समाधान, टूटते जुड़ते स्वर, बिस्तर और आकाश. सोवियत भूमि के सम्पादक रहे रमाकांत को सोवियत लैंड नेहरू सम्मान तो मिला ही, नेल्सन मंडेला के भारत आने पर उनकी कहानी 'कार्लो हब्शी का संदूक' का भीष्म साहनी द्वारा किया गया अनुवाद उन्हें भेंट किया गया था. "क्रासाद" नामक पाक्षिक का सम्पादन और अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चित रमाकांत युवा रचनाकारों को सदा प्रोत्साहित करते रहे. उनका निधन 06 दिसम्बर 1991 को दिल्ली में हआ.
हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से हर वर्ष शलाका सम्मान पुरस्कार किस क्षेत्र को दिया जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFहिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से हर वर्ष शलाका सम्मान पुरस्कार हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए क्षेत्र को दिया जाता है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 4 हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए होगा ।
Key Points
शलाका सम्मान हिंदी अकादमी को ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। हिन्दी जगत में सशक्त हस्ताक्षर के रूप में विख्यात तथा हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने वाले मनीषी विद्वानों, हिन्दी के विकास तथा संवर्धन में सतत संलग्न कलम के धनी, मानव मन के चितरों तथा मूर्धन्य साहित्यकारों के प्रति अपने आदर और सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए हिन्दी अकादमी प्रतिवर्ष एक श्रेष्ठतम साहित्यकार को शलाका सम्मान से सम्मानित करती है। |
Additional Information अन्य विकल्प :
क्षेत्र |
सम्मान |
खेलकूद |
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार , अर्जुन पुरस्कार , ध्यानचंद पुरस्कार |
तकनीकी |
एमएसएमई अवार्ड्स, गांधी युवा तकनीकी नवाचार पुरस्कार |
निम्नलिखित कवियों में से गांधीजी ने किस कवि को राष्ट्रकवि का सम्मान दिया?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFमैथिलीशरण गुप्त को गांधीजी ने राष्ट्रकवि का सम्मान दिया है, अत: विकल्प 3 मैथिलीशरण गुप्त सही है |
Key Points
- गांधीजी ने मैथिलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि का सम्मान दिया था।
- गांधीजी ने गुप्त की कविता "भारत-भारती" को पढ़कर उन्हें राष्ट्रकवि का सम्मान दिया था।
- "भारत-भारती" कविता में गुप्त ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की भावनाओं को बहुत ही सुंदरता से व्यक्त किया है।
- इस कविता ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- अन्य कवियों में, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद और सुमित्रानंदन पंत भी महान कवि थे, लेकिन इनमें से किसी को भी गांधीजी ने राष्ट्रकवि का सम्मान नहीं दिया था।
खड़ी बोली हिंदी में रचना करने वाला प्रथम किसे माना जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
साहित्य का इतिहास Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'अमीर खुसरो' है।
Key Points
- खड़ी बोली हिंदी में रचना करने वाला प्रथम 'अमीर खुसरो' को माना जाता है।
- अमीर खुसरो - अमीर खुसरो प्रथम मुस्लिम कवि थे जिन्होंने हिंदी शब्दों का खुलकर प्रयोग किया है I वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने हिंदी, हिन्दवी और फारसी में एक साथ लिखा I उन्हे खड़ी बोली के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है I
अन्य विकल्प-
- ‘तुलसीदास जी’ ने अवधि भाषा में रचनाएँ की हैंI
- ‘मल्लिक मुहम्मद जायसी’ की रचना अवधि में हैI
- 'चंद वरदाई' की रचनाएँ अवहट्ट में हैं।