रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்
Last updated on Mar 28, 2025
Latest रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य MCQ Objective Questions
Top रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य MCQ Objective Questions
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 1:
“न कोई बड़ा है, ना कोई छोटा, मेरे लिए हर आदमी एक जोड़ी जूता है ” किसकी पंक्तियाँ है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 1 Detailed Solution
मोचीराम यहाँ उचित विकल्प है|
उपर्युक्त पंक्तियाँ सुदामा पाण्डेय धूमिल जी की रचना मोचीराम से ही है|
विशेष-
अन्य याद रखने योग्य रचनाएँ- नक्सलबाड़ी- संसद से सड़क तक- 1972 मोचीराम- संसद से सड़क तक- 1972 अकाल दर्शन - संसद से सड़क तक- 1972 रोटी और संसद- कल सुनना मुझे - 1977 |
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 2:
शासकीय पत्र किस शैली में लिखा जाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 2 Detailed Solution
सही उत्तर 'अन्य पुरुष शैली' है।
1. सरकारी पत्र पूरी तरह से औपचारिक होते हैं इनमें व्यक्तिगत परिचय अथवा पहचान की झलक नहीं होती है।
2. यह संक्षिप्त और संतुलित होते हैं नपे-तुले शब्दों का प्रयोग इनमें होता है।
3. इनमें राजभाषा की शब्दावली रखी जाती है, इनमें प्रयोग की गई भाषा संयत और शिष्ट होती है।
4. सरकारी पत्र हमेशा अन्य पुरुष (थर्ड पर्सन) में लिखे जाते हैं, मैं अथवा हम जैसे सर्वनामों का प्रयोग इनमें नहीं किया जाता।
5. सरकारी पत्र में एक निर्देश अथवा सूचना एक ही पैराग्राफ में लिखा जाता है यदि दूसरी या तीसरी बात लिखनी हो तो 2 या 3 संख्या डालकर नए पैराग्राफ से लिखा जाता है।
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 3:
हिंदी कहानी विकास में मील का पत्थर कही जाने वाली कहानी है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 3 Detailed Solution
उसने कहा था यहाँ सही विकल्प है| उसने कहा था हिंदी कहानी विकास में मील का पत्थर कही जाने वाली कहानी है|
प्रकाशन वर्ष- 1915ई
लेखिका- चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
विशेष
त्याग और बलिदान की आदर्श श्रेष्ठ प्रेम कहानी प्रमुख पात्र- लहना सिंह, वजीरा सिंह,बोधा सिंह, हजारा सिंह आदि| |
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 4:
निम्न में से टिप्पण का एक प्रकार है-
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 4 Detailed Solution
अनौपचारिक, अनुभागी, प्रशासनिक आदि टिप्पण के प्रकार है। अतः सही विकल्प ‘उपरोक्त सभी’ है।
Key Points
- उपरोक्त विकल्पों में से प्रत्येक टिप्पण का एक अलग-अलग प्रकार निर्दिष्ट किया गया है।
- "अनौपचारिक टिप्पण" एक तरह की टिप्पण होती है जो अधिकांश अवसरों पर सामान्य बातचीत के रूप में की जाती है।
- "अनुभागी टिप्पण" विशिष्ट अनुभाग में टिप्पण करने का एक तरीका होता है, जबकि "प्रशासनिक टिप्पण" संबंधित प्रशासनिक दस्तावेजों या प्रक्रियाओं के संबंध में उपयुक्त टिप्पण होती है।
- हमें पूरी सूचना नहीं है कि आपको किस विषय में टिप्पण चाहिए, इसलिए सभी विकल्पों को शामिल करके उपरोक्त सभी विकल्पों को चुनना सही होगा।
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 5:
निर्देश: निम्न प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जो चार भागों में विभाजित है। वाक्य को पढ़कर यह पता लगाइए कि इसके किसी भाग में भाषा, व्याकरण, वाक्य रचना या शब्दों के गलत प्रयोग का कोई दोष है या नहीं। यदि है तो वाक्य के किसी एक भाग में होगा। उस भाग का उत्तर नीचे दिए (A), (B), (C) या (D) में से होगा।
(A) आप / (B) अपना काम / (C) करो।/ (D) कोई त्रुटि नहीं।Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 5 Detailed Solution
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 6:
विपथगा कहानी में कौनसी कहानी है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 6 Detailed Solution
ग्रैन्ग्रीन यहाँ सही विकल्प है| ग्रैन्ग्रीन कहानी विपथगा कहानी संग्रह में शामिल कहानी है|
विशेष
प्रकाशन वर्ष- सन1937(प्रथम संस्करण- रोज), सन1990 (पाँचवे संस्करण - ग्रैन्ग्रीन) लेखक - अज्ञेय |
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 7:
सहज कहानी के प्रवर्तक कौन है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 7 Detailed Solution
अमृत राय यहाँ सही विकल्प है| अमृत राय सहज कहानी के प्रवर्तक है|
सहज कहानी आन्दोलन- 1968ई
विशेष
सहज कहानी आन्दोलन का सूत्रपात- नयी कहानियाँ नामक पत्रिका से हुआ है| समांतर कहानी आन्दोलन का सूत्रपात -सारिका पत्रिका से हुआ है| महीप सिंह- सचेतन कहानी वर्ष -1964ई मोहन राकेश, कमलेश्वर, राजेन्द्र यादव- नयी कहानी वर्ष- 1956ई |
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 8:
प्रेमचन्द की अंतिम कहानी कौनसी है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 8 Detailed Solution
कफ़न यहाँ सही विकल्प है| कफ़न प्रेमचन्द जी की अंतिम कहानी मानी जाती है|
रचनाकार- नवाब राय अर्थात प्रेम चंद|
विशेष
प्रेमचन्द की प्रसिद्ध कहानियाँ- नमक का दारोगा - 1913ई शतरंज का खिलाडी- 1924ई ईदगाह- 1933 ई बड़े भाई साहब- 1934ई कफ़न- 1936ई |
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 9:
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा निबंध ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र’ का है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 9 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में ‘अद्भुत अपूर्व स्पप्न’ निबंध की रचना ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र’ द्वारा की गई है। अन्य निबंधों के रचनाकार भिन्न हैं। अतः सही विकल्प ‘अद्भुत अपूर्व स्वप्न’ है।
Key Points
विशेष
रचनाकार |
अन्य निबंध रचनाएँ |
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (9 सितंबर 1850-6 जनवरी 1885) आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह कहे जाते हैं। वे हिन्दी में आधुनिकता के पहले रचनाकार थे। |
कालचक्र (जर्नल), लेवी प्राण लेवी, भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है?, कश्मीर, कुसुम, जातीय संगीत आदि।
|
Additional Information
अन्य विकल्प
निबंध |
रचनाकार |
अन्य निबंध रचनाएँ |
लज्जा और ग्लानी |
आचार्य रामचंद्र शुक्ल (4 अक्टूबर, 1884- 2 फरवरी, 1941) हिन्दी आलोचक, निबन्धकार, साहित्येतिहासकार, कोशकार, अनुवादक, कथाकार और कवि थे। |
चिंतामणि (4 भाग), विचार वीथी, रस मीमांसा आदि। |
फिर निराशा क्यों? |
बाबू गुलाबराय (17 जनवरी 1888 - 13 अप्रैल 1963) हिन्दी के आलोचक तथा निबन्धकार थे। |
मेरे निबंध, ठलुआ क्लव, मन की बातें आदि। |
साहित्य देवता |
माखनलाल चतुर्वेदी (4 अप्रैल 1889 -30 जनवरी 1968) भारत के ख्यातिप्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार थे जिनकी रचनाएँ अत्यंत लोकप्रिय हुईं। सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के वे अनूठे हिंदी रचनाकार थे। |
अमीर देवता, गरीब देवता, अमीर इरादे गरीब इरादे। |
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 10:
वह कौन सा पत्र शासकीय पत्र का प्रकार है जिसमें अनौपचारिक शैली का प्रयोग होता है?
Answer (Detailed Solution Below)
रचना भाषा व्याकरण एवं हिन्दी साहित्य Question 10 Detailed Solution
सही उत्तर अर्द्ध-शासकीय पत्र है।
Key Points
- उपरोक्त विकल्पों में अर्द्ध-शासकीय पत्र सही उत्तर है।
- अर्ध-शासकीय पत्र में हम प्रिय, भवदीय का प्रयोग करते हैं।
विशेष
पत्र की परिभाषा |
एक व्यक्ति द्वारा भावना रूपी शब्दों के संग्रह को दूसरे व्यक्ति के समक्ष लिखकर प्रकट किया जाता है, उसे पत्र कहा जाता है। एक पत्र के द्वारा अपनी बात व्यक्ति विशेष तक पहुँचायी जाती है, जिसके बाद पत्र ग्रहण करने वाले व्यक्ति के द्वारा इसका उत्तर पत्र के माध्यम से दिया जाता हैl पत्र को चिट्ठी भी कहा जाता है। |
पत्र के प्रकार |
(1) औपचारिक पत्र औपचारिक पत्र उन्हें लिखा जाता है जिनसे हमारा कोई निजी संबंध ना हो। (2) अनौपचारिक पत्र अनौपचारिक पत्र उन व्यक्तियों को लिखे जाते हैं, जिनसे पत्र लेखक का व्यक्तिगत या निजी संबंध होता है। |