Question
Download Solution PDFकौन सा वाक्य कर्तृवाच्य वाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में सही उत्तर 'रोशन पुस्तक पढ़ता है' होगा।
Key Points
- 'रोशन पुस्तक पढ़ता है' यह वाक्य' पढ़ता है' इस वाक्य में 'पढ़ता है' एक कर्तृवाच्य, सकर्मक क्रिया है जिसका कर्म 'पुस्तक' तथा कर्ता 'रोहन (पुल्लिंग, एकवचन)' है।
- क्रिया के उस रूपान्तर को कर्तृवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध हो।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
- सुरेश द्वारा पुस्तक पढ़ी गई - कर्मवाच्य
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
कर्तृवाच्य |
इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है। |
रमेश केला खाता है। लड़का पुस्तक पढ़ता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
रोगी को दवा दी गई। उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। |
राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। |
Last updated on Mar 28, 2023