Question
Download Solution PDF“उसे मुझसे पता नहीं कैसी चिढ़ है, हर बार मुझे ______ परेशान करने में सुख पाता है।" रिक्त स्थान पर उपयुक्त निपात होगा :
This question was previously asked in
Allahabad High Court Group D (Mains) Exam Official Paper (Held On: 02 Apr, 2023)
Answer (Detailed Solution Below)
Option 3 : ही
Free Tests
View all Free tests >
Allahabad High Court Group D Full Mock Test
10.6 K Users
100 Questions
100 Marks
90 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - ही
Key Points
- वाक्य - उसे मुझसे पता नहीं कैसी चिढ़ है, हर बार मुझे ही परेशान करने में सुख पाता है।
- रिक्त स्थान पर उपयुक्त निपात 'ही' होगा क्योंकि इसके प्रयोग से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट हो रहा है।
- जिन शब्दों का इस्तेमाल किसी बात पर ज़्यादा ज़ोर देने के लिए किया जाता है, उन्हें बलदायक निपात कहते हैं।
- इन्हें सीमाबोधक निपात भी कहा जाता है।
- जैसे- ही, सिर्फ़, पर, केवल, तक।
- हमने उसका, नाम तक नहीं सुना।
- मेरे पास पुस्तक भर है।
Important Pointsनिपात नौ प्रकार के होते हैं -
निपात | उदाहरण |
स्वीकार्य निपात | हाँ, जी, जी हाँ |
नकारार्थक निपात | जी नहीं, नहीं |
निषेधात्मक निपात | मत |
प्रश्नबोधक निपात | क्या |
विस्मयादिबोधक निपात | क्या, काश |
तुलनाबोधक निपात | सा |
अवधारणाबोधक निपात | ठीक, करीब, लगभग, तकरीबन |
आदरबोधक निपात | जी |
बलदायक निपात | तो, ही, भी, तक, भर, सिर्फ, केवल |
Additional Information निपात -
- जब किसी भी बात पर अधिक बल दिया जाता है या उस बात पर अतिरिक्त जोर देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उसे निपात कहते है।
- जैसे- मत, क्यों, नहीं, काश, जल्दी, केवल, हां, यथा- तक, मत, क्या, हाँ, भी, केवल, जी, नहीं, न, काश।
- रोहन ने तो हद कर दी।
Last updated on Apr 21, 2025
-> The Allahabad High Court Group D Final Merit List has been released on 16th April 2025.
-> Allahabad High Court Group D Notification was released for 1639 Vacancies.
-> Candidates selected under the Group D recruitment process will receive Allahabad High Court Group D Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20200.
-> The selection process includes two stages of written exams.