Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से आदरसूचक निपात का उदाहरण कौन-सा है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFआदरसूचक निपात का उदाहरण है - पंडित जी आ चुके हैं।
Key Points
- जिन शब्दों का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के लिए सम्मान या इज़्ज़त दिखाने के लिए किया जाता है, उन्हें आदरसूचक निपात कहते हैं,
- 'जी' एक आदरसूचक निपात है। इसका इस्तेमाल व्यक्तिवाचक या जातिवाचक नाम, उपाधि और पद के बाद किया जाता है।
- जैसे- इन्दिरा जी गांव गई हुई है।
अन्य विकल्प -
- बलदायक या निषेधात्मक निपात - रात तक मत जागो।
- बलदायक निपात - कल से ही वह बिमार है।
- बलदायक निपात - केवल मोहन ही आ रहा है।
बलदायक निपात-
- जिन शब्दों का इस्तेमाल किसी बात पर ज़्यादा ज़ोर देने के लिए किया जाता है, उन्हें बलदायक निपात कहते हैं।
- इन्हें सीमाबोधक निपात भी कहा जाता है।
- जैसे- ही, सिर्फ़, पर, केवल, तक।
- वह केवल सजाकर रखने की वस्तु है।
निषेधात्मक निपात -
- इस प्रकार के वाक्यों में किसी को किसी कार्य के लिए मना या किसी को इनकार करने का बोध होता है।
- इसके लिए मत शब्द का प्रयोग किया जाता है।
- जैसे- आज आप मत जाइए।
Important Points निपात नौ प्रकार के होते हैं -
निपात | उदाहरण |
स्वीकार्य निपात | हाँ, जी, जी हाँ |
नकारार्थक निपात | जी नहीं, नहीं |
निषेधात्मक निपात | मत |
प्रश्नबोधक निपात | क्या |
विस्मयादिबोधक निपात | क्या, काश |
तुलनाबोधक निपात | सा |
अवधारणाबोधक निपात | ठीक, करीब, लगभग, तकरीबन |
आदरबोधक निपात | जी |
बलदायक निपात | तो, ही, भी, तक, भर, सिर्फ, केवल |
Additional Information निपात -
- जब किसी भी बात पर अधिक बल दिया जाता है या उस बात पर अतिरिक्त जोर देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उसे निपात कहते है।
- जैसे- मत, क्यों, नहीं, काश, जल्दी, केवल, हां, यथा- तक, मत, क्या, हाँ, भी, केवल, जी, नहीं, न, काश।
- आज आप मत जाइए।
Last updated on May 14, 2025
-> The MP Vyapam Group 4 Response Sheet has been released for the exam which was held on 7th May 2025.
-> A total of 966 vacancies have been released.
->Online Applications were invited from 3rd to 17th March 2025.
-> MP ESB Group 4 recruitment is done to select candidates for various posts like Stenographer Grade 3, Steno Typist, Data Entry Operator, Computer Operator, Coding Clerk, etc.
-> The candidates selected under the recruitment process will receive MP Vyapam Group 4 Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20,200.